बारिश में घर गिरने का सिलसिला हुआ शुरू,क्षेत्र में आधा दर्जन कच्चे मकानों की छत ढही। - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

10/10/2022

बारिश में घर गिरने का सिलसिला हुआ शुरू,क्षेत्र में आधा दर्जन कच्चे मकानों की छत ढही।


 

बारिश में घर गिरने का सिलसिला हुआ शुरू,क्षेत्र में आधा दर्जन कच्चे मकानों की छत ढही।


कानपुर। क्षेत्र में बीते 24 घंटे से रुक रूककर हो रही बारिश से घर गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। बारिश से क्षेत्र में लगभग आधा दर्जन कच्चे घरों की छते ढह गई है। वही क्षेत्र में कुछ पक्के जर्जर मकानों की छत भी ढह गई है। जिसके चलते लोग झोपड़ी बनाकर रहने को मजबूर है। घाटमपुर तहसील क्षेत्र में रविवार देर शाम से रुक रुककर हो रही बारिश से क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी रामलाल का पक्के मकान की छत ढह गई, इस दौरान उन्होंने झोपड़ी बनाकर घर के बाहर रहना शुरू कर दिया गया था। वही स्योदी गांव निवासी सियाराम पाल घर में बने कच्चे कमरे में सो रहे थे, तभी बारिश में घर में बने दो कच्चे कमरों की छत ढह गई, वही गुजेला गांव निवासी माया देवी के घर की कच्ची छत ढह गई। वही रुक रुककर होकर हो रही बारिश से कच्चे मकानों में सीढान लगना शुरू हो गई है, गांव निवासी तिलक सिंह, छोटू यादव, बबोल मिश्रा, सुनील वर्मा आदि लोगो ने बताया कि बारिश से कच्चे मकानों में सीढान लग गई है, मौसम खुलने के बाद दीवारे गिरने का खतरा बना रहता है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages