बच्चे को तालाब में डूबने से बचाने वाले गोताखोरों को पुरस्कृत किया एसपी ने - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

12/10/2022

बच्चे को तालाब में डूबने से बचाने वाले गोताखोरों को पुरस्कृत किया एसपी ने

बच्चे को तालाब में डूबने से बचाने वाले गोताखोरों को पुरस्कृत किया एसपी ने  

उरई(जालौन)। दशहरा महोत्सव के दिन थाना कोंच के अंतर्गत धनु तालाब मोहल्ला गांधीनगर में कुछ बच्चे तालाब के पास खेल रहे थे, तभी खेलते-खेलते एक बच्चा अभिराज मंयक पुत्र आदर्श मयंक निवासी नई बस्ती थाना कोंच जनपद जालौन तालाब में अचानक गिर गया व पानी में डूबने लगा बच्चे को डूबता देख पास में ही मौजूद गोताखोर रफीक पुत्र फकीरे निवासी मु. गांधीनगर थाना कोंच जनपद जालौन व छुट्टन पुत्र विजय निवासी मु. गांधीनगर थाना कोंच जनपद जालौन द्वारा तत्काल तालाब मंे कूदकर अभिराज मयंक उपरोक्त को तालाब से सकुशल बाहर निकाल कर जान बचायी। इस साहसिक एवं सराहनीय कार्य के लिए आज पुलिस अधीक्षक जालौन रवि कुमार द्वारा उपरोक्त गोताखोरों को नकद पुरूस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं गोताखोर रफीक व छुट्टन द्वारा किए गए साहसिक कार्य की सराहना की गयी।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages