तीनो बदमाशों के पास से नगदी सहित जेवरात बरामद
एक रायबरेली व दो बदमाश दिल्ली निवासी
नवाबगंज उन्नाव। अजगैन कस्बे से एक पखवाड़ा पूर्व सराफा ब्यवसाई का ज्वेलरी भरा बैग चोरी हुए मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को तमंचा व कार सहित गिरफ्तार किया।जबकि एक अन्य साथी भागने मे सफल रहा।बदमाशों के पास से करीब दो लाख के आभूषण व नगदी बरामद किया है।
मालूम हो की नवाबगंज कस्बा के दुर्गागंज निवासी रिषी सोनी पुत्र महेश चन्द्र सोनी 21 सितम्बर की बुधवार सुबह ग्यारह बजे जेवरों से भरा बैग लेकर अपनी बाइक से अजगैन रेलवे फाटक स्थित लक्ष्मी ज्वैलर्स के नाम से संचालित दुकान पर पहुँचकर बाइक खड़ी कर ज्वैलरी से भरा बैग को दुकान के बाहर रखकर शटर का ताला खोलने लगा था।इस दौरान जब पीछे मुड़कर देखा तो ज्वैलर्स से भरा बैग गायब हो गया था।पीड़ित ने आसपास की दुकानों पर बैग की जानकारी की लेकिन पता नही चला था। बीती रात अजगैन मुंशीगंज मार्ग पर छेड़ा पुलिया के पास पुलिस ने गस्त के दौरान संदिग्ध अवस्था मे एक कार खड़ी देखा जिसमे कुछ लोग बैठे थे। पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास किया लेकिन दौड़ाकर पकड़ लिया। एक बदमाश भागने में सफल रहा।कोतवाली निरीक्षक विनोद मिश्रा ने बताया पकड़े गए बदमाश रवि चौरसिया पुत्र आशीष चौरसिया निवासी ममोनी थाना सलोन रायबरेली साहिल पुत्र सूरज निवासी मदन गिरी दिल्ली सुमित पुत्र रामकेश निवासी मदन गिरी दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है। सुमित का भाई अर्जुन भागने में सफल रहा। तीनो बदमाशो ने अजगैन में 21 सितम्बर को सराफा ब्यवसाई की दुकान से ज्वेलरी भर बैग चोरी किये जाने की बात जगदीशपुर में हुई चोरी की घटना कबूली है। इनके पास से 1किलो 66 ग्राम चांदी व 22 ग्राम सोने के आभूषण व 12 हजार नगदी समेत करीब 2 लाख का सामान सहित 2 तमंचा कारतूस व घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई है। तीनो बदमाश दिल्ली में रह रहे थे। जहां सुमित के ऊपर चार शाहिल पर तीन और फरार अर्जुन पर 1 मुकदमा दर्ज है। तीनो बदमाशो ने गोरखपुर में 1लाख 52 हजार घाटमपुर में 1लाख 42 हजार मलिहाबाद में 50 हजार व हरदोई में 52 हजार की लूट को अंजाम दे चुके है। सभी को न्यायालय भेज गया है।


No comments:
Post a Comment