बारिश के दौरान तेंदुआ घुसा गाँव में ग्रामीणों में दहशत दो घायल।
कानपुर। बिधनू थाना क्षेत्र के अंतर्गत घाटू खेड़ा गांव में रविवार देर शाम उस वक़्त हड़कंप मच गया,जब देर शाम बारिश के दौरान एक तेंदुआ गांव में घुस गया, वही घर के बाहर बरामदे में बैठे कुछ ग्रामीणों को देखकर तेंदुआ उनकी तरफ दौड़ा। जहां तेंदुए को देखकर ग्रामीणों ने बचाव में शोर मचाते हुए भागना शुरू कर दिया। जिसके चलते दो ग्रामीण घायल भी हो गए। वही मामले की जानकारी होने के दौरान ग्रामीणों की भीड़ लाठी डंडो के साथ लैस होकर एकत्र होने लगी। वही शोर सुनकर तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला। जहां ग्रामीणों ने इस मामले की जानकारी पुलिस व वन विभाग को दी। ग्रामीणों ने बताया दहशत की दास्तान बिधनू थाना क्षेत्र के घाटूखेड़ा गांव के रहने वाले जसराम यादव खेती किसानी करके अपने परिवार का जीवन यापन करते है। वही जसराम का मकान गांव के किनारे बना हुआ है। जसराम ने बताया कि रविवार देर शाम बारिश के दौरान जब दरवाजे पर बंधी भैंस का दूध निकाल रहे थे। वहीं पास में बने घर के बरामदे में गांव के लगभग आधा दर्जन लोग बैठे हुए थे। इस दौरान खेतों की ओर से अचानक एक तेंदुआ आया और जसराम की भैंस के सामने आकर खड़ा हो गया तभी जसराम की नजर तेंदुए पर पड़ी जहां तेंदुआ उन्हें देखकर उनकी ओर बढ़ना शुरू हो गया। वही जसराम शोर मचाते हुए बरामदे की ओर भागने लगे, जहाँ वह भागने के दौरान खूंटे से टकराकर जमीन पर गिरकर घायल हो गए। वही बरामदे में बैठे लोगो ने जब तेंदुए को अपनी तरफ बढ़ता हुआ देखा तो वह भी भागने लगे। जहां भगदड़ के दौरान गांव निवासी अमृत यादव भी गिरकर घायल हो गए। ग्रामीणों को एकत्र देख जंगल की ओर भागा तेंदुआ वही ग्रामीणों का शोर सुनकर लोगो की भीड़ इकट्ठा होना शुरू हो गई। जहां भीड़ इकट्ठा होता देख तेंदुआ जंगल की ओर वापस भाग निकला। वही तेंदुआ दिखने के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वही ग्रामीणों ने पुलिस को तेंदुआ दिखाई देने की सूचना दी। सूचना मिलने के दौरान पुलिस गांव पहुंची।जहां पुलिस ने वन विभाग की टीम को इस मामले जानकारी दी।
पुलिस ने बताया यह मामले में जब बिधनू थानाध्यक्ष योगेश कुमार से बात की गई। तो उन्होंने बताया कि गाव में तेंदुआ घुसने की जानकारी मिली थी। कुछ ग्रामीणों ने मिट्टी में बने पंजे के निशान की फोटो भेजी है। वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दे दी है। सुरक्षा के दृष्टिगत गांव में पुलिसबल तैनात किया गया है। सुबह वन विभाग की टीम के साथ जंगल की ओर सर्च किया जायेगा।


No comments:
Post a Comment