जयकारे के साथ माँ दुर्गा को दी विदाई - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

06/10/2022

जयकारे के साथ माँ दुर्गा को दी विदाई


  जयकारे के साथ माँ दुर्गा को दी विदाई
फतेहपुर। ब्लॉक बहुआ के ग्राम सुजानपुर में माँ दुर्गा की प्रतिमा की पूरे विधि विधान से पूजा करने के बाद प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। सभी नें माता रानी के जयकारे लगा उन्हें विदाई दी। इस दौरान गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक अध्यक्ष व बहुआ ब्लॉक प्रधान संघ की अध्यक्ष एवं सुजानपुर की प्रधान हेमलता पटेल ने भी माँ दुर्गा प्रतिमा की पूजा अर्चना करते हुए मंगलकामनाओं की प्रार्थना की एवं नम आँखों से मातारानी को विदाई दी। इस दौरान ग्राम के सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।
इसी कड़ी में अमौली में पूजा पंडाल से लेकर विसर्जन स्थल श्री गूढेश्वर अखंड धाम तक भक्त जन ढोल नगाड़ों के साथ खूब नाचते गाते दिखे और प्राथर्ना कर मां जगदम्बा को अंतिम विदाई ढोल नगाड़े के बीच दी। विदाई में लोग जहां थिरकते दिखे वहीं बुजुर्गों से लेकर महिलाओं और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं चांदपुर के श्री धिरगिज बाबा समिति ने मां भगवती का विधि विधान से पूजा अर्चना कर अंतिम विदाई दी। इस मौके शिव विशाल सिंह, गौतम, सौरभ सिंह, अनिल कुमार, अमित तथा चंद्रशेखर निषाद, घसीटे, राजू, शैलेन्द्र पाल, राहुल निषाद, आचार्य राकेश कुमार द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages