दावा संस्था कर रही ग्रामीणांचलों में बच्चों को शिक्षित
फतेहपुर। वर्ल्ड विजन इंडिया क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम संस्था ने दावा किया है कि वह पिछले कई वर्षों से हसवा ब्लॉक के अंतर्गत 12 ग्राम पंचायत के 31 गांव में कार्य कर रही है जो कि कमजोर वर्ग के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा सहायता कर रही है तथा तीस सेंटर रीडिंग क्लब जो कि 1 से 3 कक्षा के कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रही है जोकि सराहनीय है और तीस सेंटर रेमेडियल एजुकेशन सेंटर में कक्षा 4 से 5 के बच्चों को शिक्षा दी जा रही है तथा गांव के शिक्षित वालंटियर के द्वारा प्रतिदिन सायं काल 4 से 6 बजे तक बच्चो को शिक्षा दी रही है।
यह भी दावा किया गया है कि संस्था के माध्यम से गांव के समस्त अभिभावक बहुत ही खुश हैं। अभिभावकों का कहना है कि संस्था करीबन 18 सैकड़ा बच्चों को डायरेक्ट सम्मलित कर शिक्षा दे रही है। संस्था गांव के अभिभावकों को भी शिक्षित कर रहा है ताकि वह बच्चो के शिक्षा के लिए जागरूक हो।
संस्था के प्रबंधक स्टीव डेनिएल राव ने अपना उद्देश्य बताते हुये कहा कि 31 गांव के समस्त कमजोर वर्ग के बच्चे शिक्षा से वंचित न हो और प्रत्येक बच्चा शिक्षित हो और आगे अच्छे नागरिक बने सके। संस्था इसी प्रकार कार्य करती रहेगी। जैसे कि वर्ल्ड विजन संस्था के द्वारा बाल यौन शौषण, बाल तस्करी, बाल विवाह, बाल अधिकार, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098, बच्चो से संबंधित तीन सुरक्षा तरीके जैसे नहीं चिल्लाना भागना और बताना तथा पांच सुरक्षा का घेरा आदि जानकारी देते हुए बच्चो व अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है।


No comments:
Post a Comment