वन्यजीव सप्ताहः हरी झण्डी दिखाकार किया डाल्फिन सर्वे टीम को रवाना - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

06/10/2022

वन्यजीव सप्ताहः हरी झण्डी दिखाकार किया डाल्फिन सर्वे टीम को रवाना


 वन्यजीव सप्ताहः हरी झण्डी दिखाकार किया डाल्फिन सर्वे टीम को रवाना
फतेहपुर। वन्यजीव सप्ताह के अन्तर्गत डाल्फिन दिवस पर अनुभूति केन्द्र ओमघाट भिटौरा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एन रवीन्द्रा, मुख्य वन संरक्षक प्रयागराज, राजीव मिश्रा, सेवा निवृत्त मुख्य वन संरक्षक, वन संरक्षक/क्षेत्रीय निदेशक, सा०वा० प्रयागराज वृत्त उ०प्र०, प्रयागराज अखिलेश पाण्डेय, प्रभागीय वनाधिकारी रामानुज त्रिपाठी एवं महन्त स्वामी विज्ञानानन्द महाराज, ओमघाट भिटौरा, नमामि गंगे के जिला संयोजक शैलेन्द्र शरन सिम्पल सहित लगभग 80 की संख्या में डाल्फिन मित्र व अन्य उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि एन रवीन्द्रा ने हरी झण्डी दिखाकार डाल्फिन सर्वे टीम को रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति को संरक्षित रखने के लिए मानव वन्य प्राणियों का सह-अस्तित्व बनाये रखन आवश्यक है। वन्यजीवों के संरक्षण की महत्ता को जन साधारण तक पहुंचाने के लिए वन्यजीवों के परिवेश को सुरक्षित रखने तथा इनके संरक्षण की जानकारी जन सामान्य को देने हेतु वन्य प्राणी सप्ताह का अत्याधिक महत्व है। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने लोगों को सारस एवं डाल्फिन वन्यजीव के विषय में जानकारी दी।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने डाल्फिन मित्रों को कहा कि गंगा एवं डाल्फिन एक दूसरे के पूरक हैं। गंगा स्वच्छ रहेगी तो डाल्फिन का संवर्धन होता रहेगा। नमामि गंगे के जिला संयोजक शैलेंद्र शरन सिंपल ने डॉल्फिन दिवस पर सभी को डॉल्फिन संरक्षण हेतु संकल्प दिलाया। इस मौके पर मुख्य रूप से राम सिंह यादव, प्रभागीय वनाधिकारी, कौशाम्बी एवं संजय शर्मा, सहायक वन संरक्षक, प्रयागराज आदि अधिकारी एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी आरएल सैनी, समस्त वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages