अभाहिम ने रामलीला कमेंटी में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप, जांच की मांग - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

06/10/2022

अभाहिम ने रामलीला कमेंटी में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप, जांच की मांग


अभाहिम ने रामलीला कमेंटी में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप, जांच की मांग 

फतेहपुर। अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश महामंत्री मनोज त्रिवेदी, स्वामी रामाश्रय आयर्, शशिकांत मिश्रा, गजेंद्र मौर्य ने कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में वर्तमान महानंद रामलीला कमेटी ज्वालागंज की अनियमित्ताओं एवं भ्रष्टाचार की जांच की मांग जिला प्रशासन से किया गया। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि लगभग 220 वर्ष पूर्व महानंद रामलीला कमेटी आज अपना अस्तित्व व पुरातन संस्कृति आदि सब खोती जा रही है। अच्छे पात्रों का चयन ना होना, सवारियों की संख्या दिनोंदिन कम होना तथा वर्तमान कमेटी में जेबी लोगों को रखकर सिर्फ धन वसूली करना, रामलीला मैदान जीर्ण अवस्था में तथा मुख्य द्वार व मैदान में बने कमरों में पानी भर जाना आदि सब चिंता का विषय है। 

कहा कि अखिल भारत हिंदू महासभा एक हस्ताक्षर अभियान चलाकर जनपद में इस महानंद रामलीला कमेटी और रामलीला को पुनः अस्तित्व में लाने का जन जागरण अभियान चलाकर प्रयास करेगी। बताया कि पिछले दिनों भी जिलाधिकारी को एक मांग पत्र दिया गया था। जिसका डीएम ने संज्ञान लिया और एसडीएम को वहां भेजा। जिले के अधिकारियों ने भी उन अनियमितताओं को संज्ञान लिया है। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति भी रामलीला मैदान गई और उन्होंने भी वहां पर तमाम अनियमितताओं को देखा है। 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages