युवा मोर्चा का प्रशिक्षण वर्ग 11 अक्टूबर को बिंदकी में - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

06/10/2022

युवा मोर्चा का प्रशिक्षण वर्ग 11 अक्टूबर को बिंदकी में


 युवा मोर्चा का प्रशिक्षण वर्ग 11 अक्टूबर को बिंदकी में

- संगठन के साथ-साथ व्यक्तित्व निर्माण प्राथमिकताः विवेक 

फतेहपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की आगामी प्रशिक्षण वर्ग को लेकर कामकाजी बैठक का आयोजन बिंदकी में किया गया। जिसमें प्रवासी के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेक पाठक रहे। कामकाजी बैठक के दौरान सभी जिला पदाधिकारियों को प्रशिक्षण वर्ग से संबंधित जिम्मेदारियां सौंपी गई। भाजयुमों जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने बताया कि संगठन की परिपाटी को सीखने के लिए उपरोक्त प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रांशु दत्त द्विवेदी शिरकत करेंगे। प्रशिक्षण वर्ग हेतु समस्त जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं समस्त मंडल महामंत्री की श्रेणी अपेक्षित है। बैठक में वर्ग के बाबत जिम्मेदारियां सौंपी गई।

बताया कि बिंदकी स्थिति काशी कॉम्प्लेक्स में प्रातः 9ः30 बजे से प्रशिक्षण शिविर शुरू होकर सायं 5 बजे तक रहेगा। बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रसून तिवारी ने किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष विमलेश पांडेय, आशीष तिवारी, गौरव अग्रहरी, जिला मंत्री उदय प्रताप सिंह, कुलदीप मौर्य, रोहित कश्यप, कार्यालय मंत्री सुयश गौतम, जिला सोशल मीडिया प्रमुख शिवम ओमर, बिंदकी नगर अध्यक्ष सत्यम अग्रवाल, जिला कार्यसमिति सदस्य आभाष मिश्रा आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages