पटाखों की दुकान लगाने पर जारी हुए निर्देश - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

06/10/2022

पटाखों की दुकान लगाने पर जारी हुए निर्देश


पटाखों की दुकान लगाने पर जारी हुए निर्देश

कानपुर -  दीपावली के त्यौहार पर अगर पटाखे ना फोड़े जाय तो ख़ुशी अधूरी रह जाती है लेकिन असावधानी बरतने पर दुर्घटना भी घटित हो सकती है। त्यौहार को देखते हुए कानपुर पुलिस लाइन में एडिशनल पुलिस कमिश्नर आनंद कुलकर्णी ने पटाखा व्यापारियों के साथ मीटिंग कर दिशा निर्देश दिए उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट की जो गाइडलाइन है और सरकार के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए जो आवश्यक दिशा निर्देश है उसका अनुपालन सभी को करना होगा।
एडिशनल पुलिस कमिश्नर आनंद कुलकर्णी ने बताया की पटाखो की दुकानों को लगाने का लाइसेंस उसकी बिक्री और स्टोरेज करने को लेकर सभी को निर्देश दिए गए है इसके साथ ही उनसे सुझाव भी मांगे गए है जिसकी समीक्षा की जाएगी उनका कहना था की अगर किसी दुकानदार को परेशान करने की शिकायत मिलेगी तो वंहा पर कार्यवाही की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages