शिविर में साइबर क्राइम के बारे में छात्राओं को किया जागरूक
तालबेहट। राजकीय बालिका इण्टर कालेज में पुलिस उपाधीक्षक इमरान अहमद की अध्यक्षता में साइबर क्राइम फ्री नेशन विषय पर विधिक जागरूकता शिविर कॉलेज के सभागार लगाया गया। जागरूकता शिविर में कॉलेज की छात्राओं को साइबर क्राइम के बारे जानकारी देकर जागरूक किया गया। जागरूकता शिविर को सम्बोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करना है। दूसरी तरफ साइबर क्राइम का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है। उन्होंने छात्रों को एहतियात के तौर पर सावधानियां बरतने की सलाह दी व साइबर अपराध एवं साइबर सुरक्षा के बारे में बताते हुए नालसा की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। महिला थानाध्यक्ष स्वाती शुक्ला ने कहा कि तकनीकी युग में स्वयं की सजगता से साइबर अपराध से बचा जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन कॉलेज की प्रधानाचार्या अंजना वर्मा ने किया व अंत मे उन्होने कार्यक्रम में पधारे अतिथियों व पुलिस अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। जागरूकता शिविर में आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ रुचि गुप्ता, हेड कांस्टेबल महिला रंजना वर्मा, शशि सिंह, मधु सहित पुलिस उप निरीक्षक, कॉस्टेबल, विद्यार्थी एवं शिक्षक आदि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment