निर्देश देते जिलाधिकारी आलोक सिंह - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

06/10/2022

निर्देश देते जिलाधिकारी आलोक सिंह

 




निर्देश देते जिलाधिकारी 

आलोक सिंह

आपसी सामन्जस्य के साथ त्यौहार मनायें-डीएम

त्यौहारों पर सभी व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश

निर्धारित समय के बाद डीजे बजाने पर संचालकों पर होगी कार्यवाही

निर्धारित स्थलों पर पुलिस बल की रहेगी कड़ी निगरानी- एसपी

आयोजित जुलूसों में विशेष सतर्कता रखने के निर्देश

ललितपुर। आगामी ईद-ए-मिलाद बारावफात एवं महार्षि बाल्मीकि जयंती मनाये जाने हेतु जिलाधिकारी आलोक सिंह की अध्यक्षता में बैठक कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने आयोजकों से कहा कि सामन्जस्य बनाकर एवं जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन कर त्यौहार मनायें तो कहीं कोई समस्या नहीं होगी। सभी आयोजक जिला प्रशासन के सम्पर्क में रहें, जुलूस के आयोजन में विशेष सतर्कता बरतें व विश्वासपात्र लोगों को ही जिम्मेदारी दें और उनके नाम व नम्बर अपने पास रखें। उन्होंने विद्युत विभाग, जल संस्थान, नगर पालिका एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आज ही भ्रमण कर जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर कमियों को समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि जनपद का इतिहास अच्छा रहा है, इसलिए त्यौहारों के आयोजन में कोई समस्या नहीं आयेगी। त्यौहारों के दौरान पुलिस व्यवस्था सुदृढ़ रहेगी व आयोजनों में आयोजक की मुख्य जिम्मेदारी होगी, इसलिए पूर्व से ही सभी व्यवस्थाओं के बारे में जिला प्रशासन एवं पुलिस को सूचित कर दें। इसके साथ ही रात्रि 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर प्रतिबंध है, जिसका पालन किया जाएगा, यदि कहीं कोई घटना होती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, अधिशासी अभियंता विद्युत एवं जल संस्थान को निर्देशित किया कि त्यौहार के दृष्टिगत विद्युत, पेयजल एवं सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी जाये, साथ ही जुलूस के मार्ग में गड्ढों को भरवाया जाये। महर्षि बाल्मीकि जयंती के सम्बंध में बाल्मिकी समाज के प्रतिनिधियों ने अवगत कराया कि जयंती के दिन अपराह्न 12 बजे से नगर में जुलूस निकाला जाता है, साथ ही जेल चौराहा स्थित मंदिर पर सायंकाल में पूजा-अर्चन व भण्डारा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि जयंती के दिन आयोजकों से सामन्जस्य स्थापित कर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के समय निर्धारित किया जाये, ताकि आयोजन में कोई बाधा उत्पन्न न हो। इसके अलावा सम्बंधित कर्मियों को निर्देशित करें कि रात्रि के समय प्रतिबंधित जानवरों को बाड़े में व्यवस्थित किया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी गुलशन कुमार, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे.एस. बक्शी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका निहालचन्द्र, अधिशाषी अभियंता विद्युत विमल कुमार, जिला सूचना अधिकारी सुरजीत सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर, समस्त उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, जेई जल संस्थान अभिलेष कुमार, न्याय सहायक कलैक्ट्रेट वीरेन्द्र जैन सहित मुस्लिम एवं बाल्मिकी समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: बेडरूम में प्रेमी संग पकड़ी गई पत्नी, विरोध करने पर पति को चाकू और सरिया से पीटा; गला दबाने की कोशिश

NINE ONE TIMES नौबस्ता में 'वो' के चक्कर में उजाड़ा सुहाग: पति पर जानलेवा हमला कर प्रेमी संग फरार हुई बीवी; पुलिस ने दर्ज की FIR ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages