_ बुधवार शाम पांच बजे से शुरू होगा परिवर्तन, _ कार्यक्रम की समाप्ति तक रहेगा मार्ग परिवर्तन
कानपुर - रामलीला परेड रावण वध एवं दशहरा मेला के आयोजन के अवसर पर यातायात व्यवस्था सुदृढ रखने के लिये 5 अक्टूबर को सायं 5 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक यातायात व्यवस्था सुदृढ बनाये रखने के लिए डायवर्सन किया गया है।
- यह रहेगा मार्ग परिवर्तन
_ 1. लालइमली चौराहा से कोई भी वाहन कारसेट परेड की तरफ नहीं आने दिया जायेगा जो वाहन लालइमली पर आ जाता है तो वह वाहन सिल्वर्टन तिराहा से वीआईपी रोड होते हुए मेघदूत तिराहा से माल रोड जा सकेगा
_ 2. एम०जी० कॉलेज चौराहा से कोई भी वाहन साइकिल आदि कारसेट व नवीन मार्केट की तरफ नही जा सकेगें यह वाहन सिल्वर्टन तिराहा से होते हुये लालइमली चौराहा से कर्नलगंज की तरफ जायेगें
_ 3. बड़ा चौराहा से कोई भी वाहन परेड की तरफ नहीं जायेगा यह वाहन मेस्टन रोड होते हुए मूलगंज की तरफ व बड़ा चौराहा से चेतना चौराहा की तरफ जा सकेंगे
_ 4. चेतना चौराहा से कोई भी वाहन बड़ा चौराहा की तरफ नहीं जायेगा बल्कि यह वाहन मेघदूत की तरफ जा सकेगें
_ 5. मेघदूत तिराहा से कोई भी वाहन बड़ा चौराहा की तरफ नही जा सकेगा
_ 6. यतीमखाना चौराहा से कोई भी वाहन परेड की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा यह वाहन लालइमली चौराहा की ओर जा सकेगें
_ 7. पोस्ट ऑफिस तिराहा से कोई भी वाहन मेन रोड (परेड रोड) पर नहीं जाने दिया जायेगा। यह वाहन एनटीसी म्योर मील की ओर जा सकेगें
_ 8. म्योर मील की तरफ से कोई भी वाहन कारसेट की तरफ नहीं जायेगा यह वाहन एमजी चौराहा की ओर मोड दिया जायेगा
_ 9. लैण्डमार्क तिराहा से कोई भी वाहन साइकिल आदि परेड की तरफ नही जाने दिया जायेगा यह वाहन बड़ा चौराहा की ओर मोड दिये जायेंगे
_ 10. गिलिस बाजार चौराहा कोतवाली से कोई भी वाहन परेड की तरफ नहीं जा सकेगा
_ यहां किये गए हैं पार्किंग के इंतज़ाम
_ अस्पताल रोड के किनारे
_ नवीन मार्केट के अन्दर
_ सोमदत्त प्लाजा के सामने
_ क्रिस्टल पार्किंग परेड


No comments:
Post a Comment