ट्रैक्टर हादसे में 26 लोगो के मौत प्रकरण में ट्रैक्टर चला रहा राजू चढ़ा पुलिस के हत्थे - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

06/10/2022

ट्रैक्टर हादसे में 26 लोगो के मौत प्रकरण में ट्रैक्टर चला रहा राजू चढ़ा पुलिस के हत्थे



 ट्रैक्टर हादसे में 26 लोगो के मौत प्रकरण में ट्रैक्टर चला रहा राजू चढ़ा पुलिस के हत्थे

कानपुर  -  कानपुर आऊटर की साढ़ पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जब ट्रैक्टर ट्राली दुर्घटना जिसमे 26 लोगो की मौत हो गई थी में ट्रैक्टर चला रहा राजू पुलिस के हत्थे चढ़ गया। राजू दुर्घटना के दिन शराब के नशे में ट्रैक्टर दौड़ा रहा था। इसके ही बेटे का मुंडन था और सभी लोग चन्द्रिका देवी दर्शन करके वापस लौट रहे थे।
राजू ने जब सभी लोग दर्शन कर रहे थे उस समय अन्य पुरुषो के साथ बैठ कर दारु पिया था। शराब के नशे में राजू ट्रैक्टर दौड़ा रहा था और ट्रैक्टर अनियंत्रित होने से उसकी ट्राली पलट गई और तालाब में गिर गई थी। इस दुर्घटना में राजू की माँ और बेटी सहित कुल 26 लोगो की मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद से राजू फरार थे।
राजू अपनी माँ और बेटी के अंतिम संस्कार में भी नही आया था। गाँव में राजू को लेकर भारी आक्रोश आज भी कायम है। राजू शायद ग्रामीणों के आक्रोश से भयभीत होकर अंतिम संस्कार में नही आया था। रविवार को राजू की माँ और बेटी का अंतिम संस्कार राजू के परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा किया गया था। जिसके बाद आज बृहस्पतिवार को राजू गिरफ्तार हो गया है। पुलिस इस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages