कानपुर के बिल्हौर में बड़ा हादसा - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

04/10/2022

कानपुर के बिल्हौर में बड़ा हादसा



 कानपुर के बिल्हौर में बड़ा हादसा हो गया है। यहां अरौल के कोठी घाट पर गंगा नहाते समय छह लोग डूब गए हैं, इसमें एक युवक की मौत हो गई है। जबकि एक युवक और चार किशोरियां गंगा में लापता हैं। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है और गंगा में उनकी तलाश की जा रही है। घाट पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र है। पुलिस और प्रशासन के अफसर भी पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने छह एंबुलेंस मौके पर हैं घाट पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र है। कानपुर नगर से करीब 50 किमी पश्चिम में बिल्हौर के अरौल कस्बे में बरंडा गांव निवासी संदीप कटियार ने मकनपुर रोड पर रेडीमेड कपड़ों की दुकान खोली है। रविवार को दुकान का उद्घाटन था, जिसमें संदीप के रिश्तेदार कानपुर और फर्रुखाबाद से घर पर आए थे।

मंगलवार को संदीप के रिश्तेदार कानपुर कल्याणपुर के बैरी निवासी 15 साल के अनुष्का उर्फ दिव्या पुत्री विनय कुमार, उसकी बहन अंशिका, कानपुर पनकी निवासी 20 साल के सौरभ पुत्र राम सिंह, फर्रुखाबाद के हब्बापुर निवासी 20 साल के अभय पुत्र रामबाबू, प्रदीप की 17 साल की पुत्री तनुष्का, उसकी बहन 13 साल की अनुष्का, सृष्टि व गौरी समेत आठ लोग क्षेत्र के कोठी घाट पर गंगा स्नान करने पहुंचे थे।
सभी लोग गंगा नहाने के लिए पानी में उतर गए और सृष्टि व गौरी किनारे पर रुक गईं। उन्होंने बताया कि नहाने के दौरान तनुष्का गहराई में जाने से डूबने लगी तो उसे बचाने के प्रयास बाकी सभी छह लोग भी डूब गए। सबको डूबता देखकर उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग बचाने के लिए गंगा नदी में कूद गए। इसके बाद उसने फोन करके घर पर सूचना दी।
पुलिस ने गोताखोरों की मदद से डूबे लोगों की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद गोताखोरों ने सौरभ को बाहर निकालकर सीएचसी भेजा। सीएचसी में डॉक्टर ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages