दो करोड़ 35 लाख की लागत से बने फुट ओवर ब्रिज का सांसद ने किया लोकार्पण
खागा-तेहपुर। नगर के रेलवे स्टेशन पर 2 करोड़ 35 लाख की लागत से निर्माण कराए गए फुट ओवर ब्रिज का लोकार्पण केंद्रीय मंत्री एवं सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब तक जिले में साढे पांच सौ किलोमीटर सड़कों का जाल बिछाया जा चुका है और 240 किलोमीटर सड़कों के निर्माण के लिए स्वीकृति मिल चुकी है।
आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री एवं सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि खागा रेलवे स्टेशन का नाम अमर शहीद ठाकुर सिंह दरियाव किए जाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है! उन्होंने अलग.अलग स्टेशनों के नाम भी बताएं जिनका नाम बदला गया है! व्यापारियों द्वारा ट्रेन के ठहराव को लेकर बताया कि ट्रेन के ठहराव के लिए रेल मंत्री को पत्र भी लिखा है! उन्होंने कहा कि गांव से लेकर जनपद तक के प्रतिनिधियों के योगदान से जिले का नाम पांचवें नंबर पर आ गया है जबकि पहले 113 वें नंबर पर जिले का स्थान रहा है! उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड जैसी सुविधाएं दिलाए जाने के लिए फतेहपुर में भी मिर्जापुर तथा सोनभद्र जैसी हर घर नल जल योजना के तहत ग्रामीण अंचलों में युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि तेलंगाना में केंद्र सरकार द्वारा गरीब लोगों को आवास बनाए जाने के लिए धन स्वीकृत किया गया है!मगर प्रदेश में भाजपा सरकार न होने की वजह से वहां के मुख्यमंत्री ने बजट को रिलीज नहीं किया है।
क्षेत्रीय विधायक श्रीमती कृष्णा पासवान ने भी अपने चार साल के कार्यकाल का बखान करते हुए बताया कि गांव गांव सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है और चारों तरफ सड़कों का चैड़ीकरण भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद में सबसे ज्यादा सड़क निर्माण के लिए खागा विधानसभा को दी गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने मोदी सरकार की सराहना करते हुए कहा कि देश दिन प्रतिदिन आगे की ओर बढ़ता जा रहा हैऔर दुनिया में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की जा रही है। हमारा देश विकास की ओर अग्रसर है।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता सिंहए नगर पंचायत प्रतिनिधि पति राम गोपाल सिंहए जिला मंत्री दुर्गा शंकर गुप्ताए पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश सिंहए मानवाधिकार एवं उपभोक्ता फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीत कुमार अग्रहरिए मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सर्व समाज की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती शोभा अग्रवालए सभासद शोभा गुप्ताए व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद्र शुक्लाए विजयीपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आदित्य त्रिवेदीए प्रवीण पांडेयए ज्ञानेंद्र केसरवानीए सुभाष केसरवानीए विमलेश पांडेयए अतुल साहूए शेखर तिवारीए अपर मंडल रेल प्रबंधक सामान्य प्रयागराज सत्येंद्र सिंहए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हिमांशु शुक्लाए सहायक सुरक्षा आयुक्त त्रिपुरेश अग्निहोत्रीए वरिष्ठ मंडल अभियंता उत्तम जायसवाल के अलावा तहसील प्रशासन की ओर से उप जिलाधिकारी मनीष कुमारए नायब तहसीलदार सिद्धांत कुमारए पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार सिंहए सहित रेलवे के पुलिसकर्मी एवं सुरक्षा बल पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहा।
.jpg)

No comments:
Post a Comment