पशु क्रूरता अधिनियम में पशु तस्कर गिरफ्तार - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

06/10/2022

पशु क्रूरता अधिनियम में पशु तस्कर गिरफ्तार


 पशु क्रूरता अधिनियम में पशु तस्कर गिरफ्तार

कानपुर । सजेती थाना क्षेत्र के धरमंगधपुर मोड़ के पास पुलिस ने एक पिकअप को पकड़ा है, जिसमे तस्कर 19 भैंस के पड़वे लादकर शहर ले जा रहे था। पुलिस ने पिकअप समेत एक युवक को गिरफ्तार कर पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की है। वही पुलिस अभियान चलाकर ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करेगा। पिकअप में लदी थी, 19 भैंस के पड़वा सजेती पुलिस को मुखबिर की सूचना पर एक पशु तस्कर हत्थे चढ़ा है, पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी, एक पशु तस्कर पिकअप में 19 भैंस के पड़वा लादकर कानपुर की ओर जा रहा है। जानकारी मिलते ही सजेती थानाध्यक्ष जनार्दन सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को पिकअप समेत गिरफ्तार कर लिया है, जब उन्होंने पिकअप में देखा तो उनके होश उड़ गए पिकअप में एक के ऊपर एक कुल 19 भैंस के पड़वे लदे हुए थे, सजेती पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम घाटमपुर नगर के मोहल्ला कटरा पूर्वी निवासी 32 वर्षीय चांदबाबू के बताया है, पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम में कार्रवाई की है। मामले में सजेती थानाध्यक्ष जनार्दन सिंह ने बताया कि आरोपी तस्कर पर पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। हर गुरुवार और शुक्रवार को निकलती है कई गाडियां कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में हर गुरूवार और शुक्रवार को भारी संख्या में पशुओ की लदी हुई गाडियां हमीरपुर की ओर से आकर कानपुर की ओर जाती है, पर पुलिस उसे देखकर भी अनदेखा कर देती है एक डीसीएम में 30-35 तक पशु लदे होते है सूत्रों की माने को पुलिस को उन वाहनों से हर महीने हजारों का सुविधा शुल्क पहुंचता है, इसलिए पुलिस उन पर कोई कार्रवाई नहीं करती है मामले में जब हमने घाटमपुर सीओ तेजबहादुर सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है चेकिंग लगाकर ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages