किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकियों की दी गई जानकारियां। - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

06/10/2022

किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकियों की दी गई जानकारियां।

 किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकियों की दी गई जानकारियां।

कानपुर । सीएसए के प्रसार निदेशालय के लाल बहादुर शास्त्री सभागार कक्ष में आज चंद्रशेखर कृषक समिति की मासिक बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सह निदेशक प्रसार डॉ पीके राठी ने की। इस अवसर पर शस्य वैज्ञानिक डॉ राजीव ने रवी बफसलों जैसे आलू, चना, मटर ,मसूर आदि की बुवाई की तकनीकी  जानकारी किसानों को दी। उन्होंने बताया कि किसान भाई रवी फसल की बुवाई की तैयारी शुरू कर दें।क्योंकि जो वर्षा हो रही है इस वर्षा  की नमी को संचय कर रवी फसल की बुवाई करें। जिससे किसानों का पलेवा में होने वाला व्यय की बचत होगी और उत्पादन भी अच्छा होगा तथा बुवाई समय से भी हो जाएगी।जबकि गेहूं फसलों की वैज्ञानिक  खेती के बारे में विस्तार से गेहूं अभिजनक डॉ सोमबीर ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित गेहूं की प्रजाति के- 1317 कम पानी में अच्छी पैदावार देती है तथा अन्य प्रजातियों की तुलना में इसमें जिंक एवं लोहे की मात्रा अधिक है। जिससे यह स्वास्थ्य के प्रति लाभकारी है। पशुपालन वैज्ञानिक डॉ शशिकांत ने बताया कि पशुओं को खुर पका, मुंह पका रोग की रोकथाम हेतु टीके अवश्य लगाएं।जिससे पशुपालकों को धन हानि नहीं हो। कृषक समिति के कार्यकारी  अध्यक्ष  जगदीश सिंह ने बताया कि कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहपुर, औरैया, कन्नौज एवं उन्नाव सहित कई जनपदों के किसानों ने प्रतिभाग किया है। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर एस एल वर्मा ने किया। इस अवसर पर सह निदेशक प्रसार डॉ सुभाष चंद्रा, उद्यान वैज्ञानिक डॉ अनिल कुमार सिंह सहित अन्य वैज्ञानिक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages