चौबेपुर काण्ड में शहीद क्षेत्राधिकारी के घर पहुंचे राज्य मंत्री लोकनिर्माण - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

08/07/2020

चौबेपुर काण्ड में शहीद क्षेत्राधिकारी के घर पहुंचे राज्य मंत्री लोकनिर्माण

परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा असाधारण पेंशन दी जायेगी- चंद्रिका


कानपुर। चौबेपुर काण्ड में शहीद हुए क्षेत्राधिकारी स्व0 देवेंद्र मिश्रा  की पत्नी को सहायता राशि के रूप में आरटीजीएस  माध्यम से एक करोड़ रुपये की धनराशि उनके खाते में हस्तांतरित की गया।जिसका बैंक स्टेटमेंट, व जिलाधिकारी का प्रमाण पत्र राज्य मंत्री, लोक निर्माण विभाग,उत्तर प्रदेश चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने उनके आवास सिविल लाइन स्थित अपार्टमेंट में जाकर दिया। उन्होंने कहा कि अपराधियो को बक्सा नही जायेगा । सरकार आपके साथ है, मुख्यमंत्री द्वारा की गयी घोषणा के अनुसार परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा असाधारण पेंशन दी जायेगी। उन्होंने कहा कि यदि परिवार माननीय मुख्यमंत्री से मिलना चाहेगा तो उन्हें मुख्यमंत्री से भी भेंट भी कराई जाएगी। सरकार परिवार के साथ हैं।उन्होंने कहा कि विकास दुबे जल्दी पकड़ा जायेगा तथा उसको सख्त सजा दी जायेगी । उसको इतनी सख्त सजा दी जाएगी कि उसकी आने वाली पुस्ते अपराध करना भूल जाएंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का राज्य है ,यहां गलत करने की कही कोई छूट नही है। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी, एसएसपी दिनेश कुमार पी उपस्थित रहे।


 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages