कबीना मंत्री कमलरानी वरुण पाजटिव मंत्रियों तक पहुंची आंच - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

19/07/2020

कबीना मंत्री कमलरानी वरुण पाजटिव मंत्रियों तक पहुंची आंच



कानपुर। कोरोना से संक्रमित होने वालो में माननीय भी आये चपेट में अभी तक तो आमजन की रिपोर्ट से सरकार की नींद उड़ी हुई थी अब इसकी आंच सरकार में बैठे मंत्रियों तक पंहुच गयी आज आयी रिपोर्ट में शहर की कबीना मंत्री कमलरानी वरुण की पाजटिव आयी उन्हें क्वांरनटाइन किया। वही जलकल के महाप्रबंधक कोरोना पाजिटिव पाये गये उनका कार्यालय सेनेटाइज कर दो दिन के लिये सील किया गया। आयकर भवन में एक कर्मचारी के पाजिटिव आने पर पहली मंजिल के सभी कक्ष बंद कर दिये गये।कर्मचारी को मेडिकल टीम लेकर गयी। 

शुक्रवार को छह कोरोना संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो गई। इनमें किशोरी, युवती समेत बुजुर्ग शामिल हैं। वहीं, जिले में एक दिन में रिकार्ड 126 कोरोना पॉजिटिव आए हैं, उसमें जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की लैब से 34 व निजी लैब से 92 हैं। हालांकि शहर के चार कोविड हॉस्पिटल से 30 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में अब तक 2251 संक्रमित मिले हैंं, जिनमें 1238 स्वस्थ हो चुके हैं तो 111 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब एक्टिव केस 902 हैं। अनलॉक के बाद से अब तक 100 मौतें हो चुकी हैं।

सीएमओ कार्यालय से जारी रिपोर्ट के मुताबिक पांच संक्रमितों की मौत हैलट अस्पताल में हुई है, जबकि एक ने घर पर ही दम तोड़ दिया। ढकनापुरवा की 13 वर्षीय संक्रमित किशोरी के दाहिने पैर के घुटने में गंभीर घाव था। उसे बचाया नहीं जा सका। सतरंगी मोहाल की 40 वर्षीय महिला की सांस फूल रही थी, उसे खून की कमी और किडनी की बीमारी थी। लाल कुर्ती कैंट के 62 वर्षीय बुजुर्ग हाइपरटेंशन व डायबिटीज से पीडि़त थे। बर्रा के 61 वर्षीय बुजुर्ग को निमोनिया व हाइपरटेंशन था। रतनलाल नगर की 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला मधुमेह, थायराइड व हाइपरटेंशन से पीडि़त थीं। दबौली के 44 वर्षीय संक्रमित युवक ने घर पर ही दम तोड़ दिया।

ताली बजाकर दी गई विदाई

शुक्रवार को 30 मरीज कोरोना से जंग जीतने में कामयाब हुए हैं। हैलट से नौ, कांशीराम चिकित्सालय से छह, ईएसआइ हॉस्पिटल जाजमऊ से पांच, नारायणा मेडिकल कॉलेज से चार और एक अन्य संस्थान से छह मरीजों को तालियां बजाकर विदा किया गया।

1169 सैंपल जांच के लिए भेजे

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 1169 सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। इसमें क्वारंटाइन सेंटर से 36, पूल सैंपल 323, सॢवलांस टीम ने 232, कोविड हॉस्पिटल से छह, हॉटस्पॉट क्षेत्र से रैंडम सैंपल 67 और हैलट अस्पताल से 151 सैंपल लिए गए। शासन के निर्देश पर 354 सैंपल लिए गए हैं।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages