शहर के भाजपा विधायक के पुत्र कोरोना पॉजिटिव घर पर क्वारंटाइन - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

24/07/2020

शहर के भाजपा विधायक के पुत्र कोरोना पॉजिटिव घर पर क्वारंटाइन


सर्वाधिक 192 कोरोना पॉजिटिव नौ और मरीजों ने बुधवार को तोड़ दिया दम पॉजिटिव 3127 150 की मौत 62 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज

कानपुर। जिले में बुधवार को अब तक के सर्वाधिक 192 कोरोना पॉजिटिव आए हैं, जिसमें जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से 112 एवं प्राइवेट लैब से 80 हैं। उधर, जिले में कोरोना की चपेट में आए नौ और मरीजों ने बुधवार को दम तोड़ दिया। उनमें से एक व्यक्ति ने हैलट में भर्ती नहीं किए जाने पर कांशीराम अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि अन्य का इलाज हैलट के कोविड हॉस्पिटल में चल रहा था।  जिले में कोरोना पॉजिटिव 3127 हो गए हैं, उसमें से 150 की मौत हो चुकी है, जबकि 1464 स्वस्थ होकर जा चुके हैं। अब जिले में एक्टिव केस 1514 हो गए हैं।शहर के चार कोविड हॉस्पिटल से 62 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। उन्हेंं तालियां बजाकर विदा किया गया।

-शहर के भाजपा विधायक के पुत्र कोरोना पॉजिटिव आए, उनमें कोरोना के लक्षण नहीं होने पर गेस्ट हाउस में आइसोलेट करा दिया गया है। मेडिकल टीम ने विधायक समेत उनके घर के पांच सदस्यों के सैंपल जांच के लिए लिए हैं। वहीं विधायक पुत्र के संपर्क में 45 लोगों की जांच भी कराई गई हैं। फिलहाल विधायक अपने घर पर ही क्वारंटाइन हैं।

-सीएमओ डॉ. अनिल मिश्रा की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक आठ मरीजों की मौत हुई है। इसमें विजय नगर के 34 वर्षीय व हर्ष नगर के 35 वर्षीय, नयापुरवा के 40 वर्षीय युवक, पनकी की 32 वर्षीय युवती, गुजैनी निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति, बर्रा की 56 वर्षीय महिला, राममोहन हाता के 68 वर्षीय व चकेरी की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने इलाज के दौरान हैलट में दम तोड़ दिया। इन्हेंं कोरोना के संक्रमण के साथ मधुमेह, फेफड़े की बीमारी, गुर्दा रोग, निमोनिया, आंतों में घाव और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या थी। वहीं सीएमओ की रिपोर्ट में शास्त्री नगर निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति की मौत को शामिल नहीं किया गया है।

स्वास्थ विभाग की टीम ने 1139 सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे हैं। उसमें क्वारंटाइन सेंटर से 94, रिलायंस टीम द्वारा 575, फ्रंटलाइन वर्कर्स के 20, कोविड हॉस्पिटल से 16 एवं हैलट अस्पताल से 146 सैंपल लिए गए। शासन के निर्देश पर 288 सैंपल लिए गए हैं।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages