उच्व शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार ने एन एस एस द्वारा किये कार्यों की प्रशंसा - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

18/07/2020

उच्व शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार ने एन एस एस द्वारा किये कार्यों की प्रशंसा

 



वैश्विक महामारी कोरोना के इस संकट काल में मानवता की रक्षा व सेवा के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवक आगे आए हैं। कोरोना वायरस संक्रमण से बचावसुरक्षा व जन-जागरूकता के मिशन मुख्य रूप से योगदान देने वालो की सूची में मुख्य योगदान के रूप में एन एस एस कार्य किये है
वैश्विक महामारी कोरोना के इस संकट काल में मानवता की रक्षा व सेवा क के लिए शहर के  कॉलेजजो के एनएसएस वालंटियर्स खुद घरों पर मास्क तैयार कर शहर में जरूरतमंदों के बीच वितरित कराया  हैं। मास्क तैयार करने वालों में छात्राओं के साथ छात्राएं भी शामिल है। संकट की इस घड़ी में जहां हर कोई अपने अपने तरीके व साम‌र्थ्य के अनुरूप मदद कर रहा है। वहीं एनएसएस वालंटियर्स ने लोगों की मदद का यह रास्ता अपनाया है। जो सराहनीय योग्य है  राष्ट्रीय सेवा योजना उत्तर प्रदेश के कोविड संकट के समय मे पिछले 100 दिनों में किये गये कार्यों की समीक्षा वेबिनार में उच्व शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार ने एन एस एस परिवार के द्वारा किये गए सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि संकट के समय मे किया गया कार्य विशेष रूप से सराहनीय और सार्थक होता है।
राष्ट्रीय सेवा योजना उत्तर प्रदेश के राज्य सम्पर्क अधिकारी डॉ0 अंशुमालि शर्मा और क्षेत्रीय निदेशक डॉ0 अशोक श्रोती के निर्देशन में रिव्यु वेबिनार आयोजित की गई। वेबिनार का विषय क्षेत्रीय निदेशक डा0 अशोक श्रोती ने रखते हुए बताया कि  150 से भी अधिक गांवों का शत प्रतिशत आच्छादन, 75 से भी अधिक मास्क बैंक, हज़ारों छात्रों द्वारा आई गोट प्लेटफॉर्म पर प्रशिक्षण प्राप्त कर कोविड वालंटियर के रूप में सहयोग आदि उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष कार्यों में शामिल हैं।  कोविड संकट के दौरान पूरे प्रदेश के विश्विद्यालयों के कार्यक्रम समन्वयकों के साथ सभी जनपदों के जिला नोडल अधिकारियों ने अपने अपने जनपद के कार्यक्रम अधिकारियों को साथ लेकर स्वयं सेवकों को ऑनलाइन ट्रेनिंग, I GOT प्रशिक्षण, मास्क बनाने से लेकर गांवों को शत प्रतिशत मास्क आच्छादन , मास्क बैंक की स्थापना, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के लिये सहायता और जागरूकता, शेलटर हाउस और क्वारंटाइन सेन्टर में सहयोग, अनाज बैंक, कोविड वालंटियर्स के रूप में प्रदेश के चिकित्सा विभाग के साथ सहयोग, वृक्षारोपण, नशामुक्ति तथा मुस्करायेगा इंडिया इनिशिएटिव के तहत 300 से अधिक मेंटल हेल्थ मेंटर का सहयोग आदि कार्यों की चर्चा करए हुए कार्यक्रम समन्वयकों , जिला नोडल अधिकारियों ने उच्च शिक्षा राज्य मंत्री से सीधा संवाद किया। 
इस अवसर पर डॉ राकेश द्विवेदी कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना लखनऊ विश्वविद्यालय ने ने लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा कोविड-19 के विरुद्ध चलाए जा रहे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों  एवं गतिविधियों के विषय में विस्तार से प्रकाश डाला।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages