आईआईटी के प्रोफेसर ने फांसी लगाकर दी जान - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

10/07/2020

आईआईटी के प्रोफेसर ने फांसी लगाकर दी जान


कानपुर । भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के कंप्यूटर एवं इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्रोफेसर प्रमोद सुब्रमण्यन (40) ने बुधवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। इस दौरान पुलिस के हाथ कोई सुसाइड नोट नही लगा है। शव को पोस्टमार्टम भेजकर पुलिस आत्महत्या के कारणों को खोजने में लग गई है।

जानकारी के मुताबिक, आईआईटी कानपुर के कैम्पस में प्रमोद पत्नी प्रीति के साथ रहते थे। उनकी पत्नी भी इसी विभाग में प्रोफेसर हैं। बुधवार को प्रमोद का शव उनके कमरे में रस्सी से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे कैम्पस के गार्डों ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल की बारीकी से जांच की। वहीं, पति की मौत के बाद पत्नी की हालत बेसूध है वह पुलिस को कुछ भी बता नहीं पा रही है।

इस संबंध में चौकी प्रभारी विनोद कुशवाहा ने कहा कि जब वह सूचना पर पहुंचे थे तो यहां के कर्मचारियों ने शव को फांसी के फंदे से उतार लिया था। जांच के दौरान घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

वहीं इस घटना के बाद आईआईटी के निदेशक अभय करंदीकर ने प्रोफेसर प्रमोद के असामयिक निधन होने का दुःख जाहिर किया है। उन्होंने यह भी बताया है कि अभी तक पुलिस की ओर से उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गयी है। ऐसे में हम यह नहीं कह सकते कि प्रमोद ने फांसी लगाई हैं।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages