कोविड के संक्रमण से बचाव की व्यवस्थाओें पर बैठक में सतीश महाना ने किया निर्देशित - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

20/07/2020

कोविड के संक्रमण से बचाव की व्यवस्थाओें पर बैठक में सतीश महाना ने किया निर्देशित


कोविड-19 के रोगियों, गंभीर एवं अधिक उम्र के कोविड के मरीजों के इलाज एवं जाॅच में किसी भी प्रकार की देरी न हो- मंत्री सतीश महाना


कानपुर। औद्योगिक विकास मंत्री,उ.प्र. सतीश महाना की अध्यक्षता में मण्डलायुक्त शिविर कार्यालय में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव किये जाने तथा आवश्यक व्यवस्थाओें को सुनिश्चित किये जाने के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने निर्देशित किया कि कोविड मरीजों की मृत्यु दर में कमी लाने के लिए आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करते हुए कोविड-19 के रोगियों,गंभीर एवं अधिक उम्र के कोविड के मरीजों के इलाज एवं जाॅच में किसी भी प्रकार की देरी न होने पाये। उन्होने कोविड के मरीजों को शीघ्र इलाज लिये एल-1,एल-2 व एल-3 के अतिरिक्त चिकित्सालयों की व्यवस्था कराये जाने तथा संसाधन तैयार किये जाने के संबंध में निर्देशित किया।उन्होनें कहा कि कोविड एवं संचारी रोगों के प्रभाव को रोकने के लिये समुचित आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था की जाये।

बैठक में मण्डलायुक्त डा0सुधीर एम0 बोबडे ने जनपद में कोविड मरीजों की संख्या में बृद्वि को दृष्टिगत रखते हुये केडीए ग्रीन्स में कोविड की एल-1 की व्यवस्थायें,जिसमें,साफ-सफाई नर्स,पेैरामेडिलक, भोजन की व्यवस्था आदि सहित तैयार कराने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निरीक्षण कर रिर्पोट प्रस्तुत करने के निर्देश दियें। उन्होंने कोविड एल-1, एल-2 एवं एल-3 स्तर के चिकित्सालओं की संख्या में वृद्धि करने हेतु सरकारी तथा गैर सरकारी अस्पतालों को चिन्हित करने के साथ आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिये,जिससे कि आवश्यक्ता पडने पर अधिकाधिक कोविड धनात्मक मरीजों को इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकेे।उन्होनें निर्देश दिये कि कोविड के जिन मरीजांे का टेस्ट एंटीजन के द्वारा कराया जा रहा है,उन मरीजों की रिपोर्ट धनात्मक पायें जाने पर यथाशीघ्र उन्हें कोविड रोग की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुये संबंधित कोविड के अस्पताल में भर्ती कराया जायें। उन्होनें कहा कि कोविड जांच रिपोर्ट अधिक समय तक लंबित नहीं रहने पायें तथा सर्विलांस एवं ट्रैकिंग टीमों को और अधिक सक्रिय किया जायें।उन्होनें कहा कि प्राइवेट चिकित्सालयों/नर्सिंग होम्स में आने वाले कोविड धनात्मक रोगियों के इलाज हेतु आने पर उनको भर्ती कर इलाज की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाये एवं उसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को अवश्य की जायें।गंभीर रूप से कोविड के बाहर से आन वाले मरीजों का पूर्ण विवरण केस हिस्ट्री के साथ कन्ट्रोल रूम में तथा सीएमओ को अवश्य सूचित करें।उन्होनें एम्बुलेंस की सुविधा को बढाये जाने तथा चिकित्साधिकारियों एवं मजिस्टेट की डयूटी भी कोविड के आवश्यक कार्यो के सम्पादन में लगाये जाने के निर्देश दियें। बैठक में शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी अनिल गर्ग ने निर्देशित किया कि गंभीर बीमारियों वाले कोविड रोगियों की पूरी सतर्कता के साथ इलाज एवं रिपोर्ट केस हिस्ट्री के साथ तैयार की जाये और ऐसे मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की देरी व इलाज करने में लापरवाही न बरती जाये। उन्होंने निर्देशित किया कि कोविड-19 के इस दौर में सभी प्राइवेट एवं सरकारी चिकित्सालयों में एम्बुलेंस एवं बैन्टीलेटर आदि की समुचित व्यवस्था आपसी समन्वय व सहयोग से की जायें। बैठक में जिलाधिकारी ब्रह्मदेव राम तिवारी ने कहा कि जनपद में कोविड के एंटिजन टेस्ट हेतु 12 स्थानों में सुविधा संचालित है, जिससे कोविड के लगभग 500 मरीजों की जाॅच की जा रही है। उन्होंने अस्पतालों/नर्सिंग होमो में कोविड मरीजों के लिए एम्बुलेंस, वंेटीलेटर सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थायें आवश्यक रूप से तैयार रखी जाने के निर्देश दियें।उन्होनें बताया कि कन्टेनमेंट जोन की निमयित समीक्षा के साथ अन्य स्थलों मास्क का प्रयोग करने एवं शोसल डिस्टेंसिंग को बनाये रखने के निदे्श दियें गयें है।

बैठक में अधिकारी समीर वर्मा, नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारीगण, अपर निदेशक स्वास्थ्य आर.पी. यादव,प्राचार्य मेडिकल कालेज,डा. कमल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अनिल कुमार मिश्रा, उप प्राचार्या डा0 रिचा गिरी सहित डा. एम के सरावंगी,सहित चिकित्सकगण उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages