कॉंग्रेस ने मौन धरना देकर ध्वस्त पड़ी कानून व्यवस्था पर की सरकार की कड़ी आलोचना - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

21/07/2020

कॉंग्रेस ने मौन धरना देकर ध्वस्त पड़ी कानून व्यवस्था पर की सरकार की कड़ी आलोचना


कानपुर। महानगर कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  हर प्रकाश अग्निहोत्री के नेतृत्व में बड़ा चौराहा स्थित मुरारीलाल रोहतगी प्रतिमा स्थल पर काँग्रेस जनों ने प्रदेश व शहर की ध्वस्त पड़ी कानून व्यवस्था, लूट, अपहरण, डकैती, राहजनी, हत्या, बलात्कार, महिला व दलितों के साथ दरिंदगी आदि के विरोध में मौन धरना देकर मुख्यमंत्री और सरकार की कड़ी आलोचना की. 

      सोशल डिस्टेंसिंग के तहत आयोजित इस मौन धरना में कॉंग्रेस ज़न बड़ी संख्या में 'योगी तेरे राज में जंगलराज कायम है', कानून व्यवस्था ध्वस्त है योगी सरकार मस्त है', 'अपराधियों को संरक्षण देना बंद करो', '30 लाख की फिरौती मे पुलिस भूमिका की जांच हो' तथा 'संजीत यादव की सकुशल वापसी हो' आदि लिखी तख्तियां हांथों मे लिए हुए थे. 

        इस अवसर पर अध्यक्ष  हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नाकारा पन के कारण आज प्रदेश में पूरी तरह जंगलराज कायम है. आपराधिक घटनाये चरम पर है. लोगों का जीवन सुरक्षित नहीं है. हर तरफ लूट, हत्या. अपहरण. डकैती और महिलाओं के साथ दरिंदगी हो रही है और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार का मुखिया कानो मे तेल डाले सो रहा है. 

अग्निहोत्री ने यह भी कहा कि कानपुर का बिकरू हत्याकांड पुलिस के ही कुकर्मों का नतीज़ा है जिसमें हमारे कई जाबाज पुलिस कर्मियों को अपनी जान गंवानी पडी. साजिशकर्ता अभी भी गिरफ्त से दूर हैं और मामले में सरकार की ओर से लीपापोती की जा रही है. उन्होंने बिकरू हत्याकांड की जांच सुप्रीम कोर्ट के किसी वर्तमान जज से कराए जाने की मांग की ताकि सच्चाई आम जनता के सामने आ सके.इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से दिया गया जिसे सिटी मजिस्ट्रेट ने धरना स्थल पर आकर प्राप्त किया. 

प्रमुख रूप से इकबाल अहमद, अशोक धानविक, कमल शुक्ला बेबी, कृपेश त्रिपाठी, ग्रीन बाबु सोनकर, नौशाद आलम मंसूरी, ईखलाख अहमद डेविड, सैमुअल लकी सिंह, संजय शाह, राजीव द्विवेदी, चंद्र मनी मिश्रा, तूफैल अहमद, निर्मल गुप्ता, रफीक कल्लू भाई, मानेष दीक्षित फ़ज़ल खान, ज़फ़र शाकिर, रफत जमाल, विजय बाबा, आसिफ़ इकबाल, मो आसिफ, मुन्ना खां,अफ्लाख अहमद, सजल तिवारी, दिलीप बाजपेयी, उमा प्रसाद मिश्रा, वरुण गुप्ता, पी के सिन्हा, संदीप चौधरी, एजाज रशीद आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages