अब जब मरीजो की संख्या बेहिसाब तो क्यो नही लॉक डाउन - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

21/07/2020

अब जब मरीजो की संख्या बेहिसाब तो क्यो नही लॉक डाउन


कानपुर। जिला प्रशासन के हाथ पांव फूलते नजर आ रहे है । जिले में कोरोना ने अपने पैर पसारना शुरू कर दिया है जब से अनलॉक 0.1 की प्रक्रिया चालू हुई है तब से कोरोना का ग्राफ गिरने का नाम ही नही ले रहा है,  कोरोना से मौत का भी ग्राफ काफी हद तक पर कर चुका है लेकिन जिला प्रशासन के कानों में जूँ तक नही रेंग रहा है कि जब मरीज कम थे तो आप ने लॉक डाउन कर सोशल डिस्टेनसिंग का कड़ाई से पालन करवाया था लेकिन अब जब मरीजो की संख्या में बेहिसाब बढ़ोतरी हो रही ही तो लॉक डाउन क्यो नही कर रहे है ? अब तो आम आदमी सोशल डिस्टनसिंग को खेल समझ रहा है । न तो बाजार में मास्क कोई लगाता है, और न ही दो गज की दूरी को बनाये रखे है जिसका परिणाम स्वरूप हर गली महोल्ल्ले  में कोरोना मरीज मिला रहे है  और तो और हम अपनी  उत्तर प्रदेश की पुलिस प्रशासन की बात करे तो वह भी अब थकी हारी नजर आ  रही है । अब  सरकार ने औपचारिक रूप बाजार 4 दिन खोलने के निर्णय लिया ही और दो दिन संम्पूर्ण लॉक डाउन रखा है । इस प्रक्रिया से  कोरोना महामारी में कमी आएगी यह सरकार का सोचना है । लेकिन क्या आपको पता है कि इस चार दिनों में न तो भीड़ कम होती है और न किसी का आवागमन कम होता है और हम बात करे कि इन चार दिनों सोशल डिस्टनसिंग ताबड़तोड़ धज्जियाँ उडाई जाती है और दो दिन में जनता लॉक डाउन को खेल समझ कर अपने सारे कार्य संम्पन करती है और पुलिस प्रशासन थका हारा मूक बधिर दर्शक बना अपनी डयूटी पूरी करता है जरा सा भी कड़ाई प्रसाशन की और से नही दिखाई पड़ती है जैसे लगता है उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन पूरी तरह से कोरोना की जंग में अपने मत्थे टेक चुका है। और अब जनता अपनी सुरक्षा व्यवस्था स्वयं सेवक करे । ऐसे में कानपुर की जनता अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है अब देखने वाली बात यह कि कोरोना की जंग में जिला प्रशासन ने लॉक डाउन को लेकर इतनी बड़ी लापरवाही क्यो कर रहा है  ?    उत्तर प्रदेश सरकार की दो दिवसीय लॉक डाउन में  पुलिस प्रशासन क्यो  कर रहा है लापरवाही , ? जानत की जान के साथ खिलवाड़ क्यो  ?


No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages