कृषि विज्ञान केंद्र श्रमिकों का भुगतान विकासखंड शिवराजपुर द्वारा - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

20/07/2020

कृषि विज्ञान केंद्र श्रमिकों का भुगतान विकासखंड शिवराजपुर द्वारा


8000 पौधारोपण हेतु 100 प्रवासी के द्वारा गड्ढा खुदाई का कार्य होगा 2000 मानव दिवस सृजित।

 

कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के प्रसार निदेशालय के अधीन कार्यरत कृषि विज्ञान केंद्र दलीप नगर के बोझा प्रक्षेत्र पर 10 हेक्टेयर क्षेत्रफल में वृक्षारोपण हेतु प्रवासी श्रमिकों द्वारा गड्ढों की खुदाई का कार्य चल रहा है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर डी.आर. सिंह ने बताया कि प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र दिलीप नगर द्वारा बोझा प्रक्षेत्र पर 10 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 8000 पौधों के पौधारोपण हेतु 100 मजदूरों के द्वारा गड्ढा खुदाई का कार्य चल रहा है इसमें लगभग 2000 मानव दिवस सृजित किए गए हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि प्रवासी श्रमिकों को कार्य मनरेगा के तहत कराया जा रहा है इन श्रमिकों का भुगतान विकासखंड शिवराजपुर द्वारा किया जा रहा है उन्होंने कहा कि पूरे कानपुर जनपद में लगभग 2200 प्रवासी श्रमिक दूसरे प्रदेशों से आए हैं। उन्होंने कहा कि इस 10 हेक्टेयर क्षेत्रफल  में बहुउद्देशीय पौधे जैसे सागौन, शीशम, कैथा, नीम, कटहल, जामुन, बेल, शरीफा आदि के साथ एप्पल बेर एवं ड्रैगन फ्रूट के पौधों का रोपण किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages