फॉरेंसिक टीम उस घर की,की जांच जहां अपहरण के बाद रखा था संजीत को - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

30/07/2020

फॉरेंसिक टीम उस घर की,की जांच जहां अपहरण के बाद रखा था संजीत को


पीड़ित पिता का कहना है कि उनको पुलिस की किसी भी बात पर विश्वास नहीं है,सब बनावटी बातें हैं। हमको सिर्फ अपने बच्चे का शव चाहिए,

कानपुर। संजीत यादव अपहरण एवं हत्याकांड मामले में पुलिस की कार्यवाही पर सवाल उठने के बाद और फॉरेंसिक टीम उस घर की जांच के लिए पहुंची   जहां अपहरणकर्ताओं ने अपहरण के बाद संजीत को रखा था,रतनलाल नगर स्थित इस मकान में आज फॉरेंसिक टीम के साथ संजीत के परिजन भी पहुंचे। अपहरणकर्ताओं ने बताया था कि अपहरण के बाद संजीत को यहीं रखा था, इसके बाद हत्या कर शव को पांडु नदी में फेंक दिया था। फॉरेंसिक टीम के मुताबिक घर से खाली गिलास कोल्ड ड्रिंक की बोतल और कपड़ा मिला है, फॉरेंसिक टीम के प्रभारी पीके श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे घर को साफ कर दिया गया था,जिसके बाद आज फॉरेंसिक टीम ने केमिकल डाल कर चेक किया तो जगह-जगह दीवारों पर और अन्य जगहों पर खून के निशान मिले हैं,यही नहीं उनका कहना है कि फॉरेंसिक जांच में यह भी पाया गया कि जो खून घर से निकला है वह किसी इंसान के शरीर का खून है,जिसे एक साक्ष्य मानकर इकट्ठा कर लिया गया है,जिसकी अब जांच की जाएगी। पीड़ित पिता का कहना है कि उनको पुलिस की किसी भी बात पर विश्वास नहीं है,सब बनावटी बातें हैं। हमको सिर्फ अपने बच्चे का शव चाहिए,ऐसे में अब देखने वाली बात यह होगी कि 1 महीने के बाद बीत जाने के बाद मृतक संजीत का शव आखिर कब मिलता है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages