सिपाही ने राजीव विहार स्थित किराये के कमरे में फांसी लगाकर दी जान थाना नौबस्ता मे था तैनात - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

19/07/2020

सिपाही ने राजीव विहार स्थित किराये के कमरे में फांसी लगाकर दी जान थाना नौबस्ता मे था तैनात


कानपुर। नौबस्ता थाने में तैनात 24 वर्षीय सिपाही ने शुक्रवार देर रात राजीव विहार स्थित किराये के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। फॉरेंसिक टीम को मौके पर एक डायरी में सुसाइड नोट मिला है, जिसपर लिखा है, जो कर रहा हूं, अपनी मर्जी से कर रहा हूं, किसी को परेशान न किया जाए। पुलिस ने उसके मोबाइल फोन को कब्जे में लिया है, वहीं छानबीन सिपाही का अक्सर फोन पर अपनी दोस्त से बात करने की जानकारी हुई है। 

मूलरूप से आगरा के मलपुरा कस्बा निवासी विकास सोनी जनवरी 2019 से नौबस्ता थाने में तैनात थे। थाने के पास ही राजीव विहार कॉलोनी में वह विक्रम सिंह गौतम के मकान की पहली मंजिल स्थित कमरे में किराये पर रहते थे। शुक्रवार को दिन की ड्यूटी करने के बाद रात करीब साढ़े नौ बजे वह कमरे पर लौटा थे। शनिवार सुबह ड्यूटी पर जब वह नहीं आया तो थाने के साथी सिपाही ने उसे फोन किया। फोन कॉल रिसीव न होने पर वह मुंशी को बताकर विकास को बुलाने के लिए कमरे पर पहुंचा, जहां उसने विकास का शव कमरे में पंखे के कुंडे से चादर के सहारे लटका देखा।

सिपाही की सूचना पर नौबस्ता थाने का फोर्स पहुंचा और उच्चाधिकारियों को सूचना देकर फॉरेंसिक टीम बुलाई गई। मौके पर विकास का फोन और एक डायरी मिली। सीओ गोविंदनगर विकास पांडेय ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने डायरी व सिपाही का फोन कब्जे में लिया है। साथी कर्मचारियों से पूछताछ की गई तो पता लगा कि सिपाही अक्सर अपनी दोस्त से बात करता था, घरवालों के आने और फोन कॉल डिटेल से ही आत्महत्या करने की सही वजह पता लग सकेगी।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages