पुलिस ने एक और 50 हजार के इनामी श्यामू बाजपेयी गोली मारकर किया घायल - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

09/07/2020

पुलिस ने एक और 50 हजार के इनामी श्यामू बाजपेयी गोली मारकर किया घायल

पुलिस ने शुरु की ताबड़तोड़ कार्रवाई, रात में ही अमर दुबे को मार गिराया गया।

 


कानपुर। सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों को शहीद करने वाले हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे और उसके गुर्गों पर पुलिस  का शिकंजा कसता ही जा रहा है। देर रात जहां हमीरपुर जनपद में उसके दाहिने हाथ अमर दुबे को एस टी एफ  ने मुठभेड़ में मार गिराया तो वहीं कानपुर में पुलिस ने दूसरे साथी व 50 हजार के इनामी श्यामू बाजपेयी को गोली मारकर घायल कर दिया।

चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरु गांव में गुरुवार की रात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे ने ऐसी घटना को अंजाम दिया कि प्रदेश ही नहीं पूरा देश स्तब्ध है। विकास और उसके साथियों ने सीओ बिल्हौर देवेन्द्र मिश्रा समेत आठ पुलिस कर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से पुलिस बराबर विकास दुबे और उसके गुर्गों पर शिकंजा कसती जा रही है। पुलिस ने घटना के अगले दिन ही विकास के दो गुर्गों को मार गिराया था। अगले दिन कल्याणपुर पुलिस ने एक गुर्गे दयाशंकर अग्निहोत्री को गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद मंगलवार की रात हमीरपुर में एसटीएफ ने विकास के दाहिने हाथ अमर दुबे को मार गिराया। इसी बीच रात में ही कानपुर की चौबेपुर और नवाबगंज पुलिस ने एक और 50 हजार रुपये के इनामी श्यामू बाजपेयी को शिवली रोड पर गोली मारकर घायल कर दिया।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages