बिगड़ती कानून-व्यवस्था कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लिखा सीएम योगी को खत - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

29/07/2020

बिगड़ती कानून-व्यवस्था कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लिखा सीएम योगी को खत



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सीएम योगी को खत लिखा है. अपने खत में उन्होंने यूपी की कानून-व्यवस्था ठीक करने की बात कही है. साथ ही उन्होंने लिखा कि बढ़ते अपराधों की वजह से यूपी की आम-जनता परेशान है.





लखनऊ: यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सीएम योगी को खत लिखा है. प्रियंका ने लिखा कि यूपी में अपहरण की घटनाएं बढ़ रही हैं, आम-आदमी परेशान है.





अपने खत में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सीएम योगी को लिखा, 'कानपुर, गोंडा, गोरखपुर की घटनाएं आपके संज्ञान में होंगी. मैं गाजियाबाद के एक परिवार की पीड़ा की तरफ आपका ध्यान खींचना चाहती हूं. मेरी इस परिवार से बात हुई हैं.'




 



'गाजियाबाद के व्यवसायी विक्रम त्यागी लगभग एक महीने से गुमशुदा हैं. परिवार की आशंका है कि उनका अपहरण हो गया है. बार-बार आग्रह के बाद भी पुलिस-प्रशासन की तरफ से ठोस एक्शन नहीं हो रहा है. दो दिन पहले हमारी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल उनके परिजनों से भी मिला था. वे बहुत ही चिंतित और परेशान हैं. कृपया उनकी मदद करें और पुलिस अधिकारियों को सख्ती से निर्देशित करें कि पूरी तरह से उनकी सहायता की जाए.'


प्रियंका ने खत में आगे लिखा, ' यूपी में अपहरण की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं. कानून-व्यवस्था बिगड़ती जा रही है. इस समय इन मामलों के प्रति पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि पूरी मुस्तैदी और दक्षता से कार्रवाई करें.'


महोदय, 'प्रदेश की कानून व्यवस्था ठीक करें, जनता परेशान है



No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages