कानपुर शूट आउट के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

10/07/2020

कानपुर शूट आउट के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर


कानपुर। शूटआउट के मुख्य आरोपी विकास दुबे के करीबी रणबीर शुक्ला और प्रभात मिश्रा को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया।प्रभात मिश्रा को पुलिस ने फरीदाबाद के होटल से गिरफ्तार किया था बताया जा रहा है कि प्रभात पुलिस की कस्टडी से भाग रहा था इसके बाद मुठभेड़ में प्रभात को मार गिराया गया।

इसके अलावा इटावा में विकास दुबे के करीबी रणबीर शुक्ला को मार गिराया गया है।पुलिस के मुताबिक रणबीर शुक्ला ने देर रात महेवा के पास हाईवे पर स्विफ्ट डिजायर कार को लूटा था उसके साथ तीन और बदमाश थे, पुलिस को लूट की जैसे ही खबर मिली, पुलिस ने चारों को सिविल लाइन थाने के काचुरा रोड पर घेर लिया।पुलिस और रणबीर शुक्ला के बीच फायरिंग शुरू हो गई,इस फायरिंग के दौरान रणबीर शुक्ला को ढेर कर दिया गया,हालांकि उसके तीन साथी भागने में कामयाब रहे,इटावा पुलिस ने आस-पास के जिले को अलर्ट कर दिया है। रणबीर शुक्ला पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम रखा था वह भी कानपुर शूटआउट का एक आरोपी था।

वहीं प्रभात मिश्रा के एनकाउंटर के बारे में बताते हुए आईजी मोहित अग्रवाल ने कहा कि पुलिस टीम प्रभात को लेकर फरीदाबाद से आ रही थी रास्ते में गाड़ी पंचर हो गई, इस दौरान प्रभात ने पुलिस का हथियार छीनकर भागने की कोशिश की, इसके बाद मुठभेड़ में प्रभात मारा गया है कुछ सिपाही घायल हुए हैं।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages