नाना राव पार्क शहीद मंगल पांडे की प्रतिमा पर हुई सद्भावना जयंती सभा - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

20/07/2020

नाना राव पार्क शहीद मंगल पांडे की प्रतिमा पर हुई सद्भावना जयंती सभा


कानपुर। उत्तर प्रदेश चंद्रशेखर आजाद जन कल्याण समिति द्वारा प्रथम क्रांतिकारी योद्धा मंगल पांडे की जयंती नाना राव पार्क  स्थित शहीद मंगल पांडे की प्रतिमा स्थल पर सद्भावना सभा के रूप में मनाई गई शहीद पांडे की प्रतिमा की साफ-सफाई एवं दुग्ध स्नान करके माला अर्पण किया गया सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने शहीद पांडे की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके उन्हें एक वीर देशभक्त क्रांतिकारी बता कर उन्हें नमन किया सभा की अध्यक्षता करते हुए  समिति के संस्थापक सर्वेश कुमार पांडे  के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि मंगल पांडे ने देश को अंग्रेजी गुलामी से आजाद कराने में प्रथम क्रांति का बिगुल फूंका था  इस अवसर पर सुरेश गुप्ता ने कहा कि मंगल पांडे ने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपनी जान प्रवाह ना करते हुए हंसते हंसते प्राणों की आहुति दे दी जो आज के नौजवानों के लिए प्रेरणा का कार्य करती है आज भी देश में व्याप्त भ्रष्टाचार अराजकता और कुशासन को मिटाने के लिए मंगल पांडे जैसे वीर सपूतों की आवश्यकता है अन्य वक्ताओं ने भी इस अवसर पर मंगल पांडे के जीवन वृतांत और उनके त्याग को श्रोताओं के सामने रखा इस अवसर पर प्रमुख रूप से संदीप साहू, राकेंद्र मोहन तिवारी, श्याम देव सिंह, पंकज रस्तोगी, सुरेश गुप्ता, नागेंद्र मोहन सोनकर, तिलक चंद कुरील, अरविंद शर्मा, प्रमोद पांडे, मोहम्मद कमरुद्दीन आदि लोग उपस्थित रहे।

 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages