जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर प्रथम वर्चुअल शिविर - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

10/07/2020

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर प्रथम वर्चुअल शिविर


कानपुर।छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर नगर के द्वारा जिला जज अशोक कुमार सिंह के मार्गदर्शन में एक वर्चुअल जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। यह अभियान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर आयोजित किया गया तथा कार्यक्रम का उद्घाटन स्वयं कुलपति प्रोफेसर नीलिमा गुप्ता द्वारा किया गया। इस वर्चुअल शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में ऐश्वर्य प्रताप सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर नगर व प्रोफेसर ममता राव हेड दुर्गापुर यूनिवर्सिटी राजस्थान ने अपने विचार रखे। ऐश्वर्य प्रताप सिंह द्वारा अपने वक्तव्य में सन, प्रेफरेंस, सिंड्रोम, की चर्चा करते हुए पुरुष प्रधान समाज को बेटियों की प्रगति में बाधा होने का मुख्य कारण बताया तथा यह भी बताया कि इसका निवारण जागरूकता, महिला साक्षरता व महिलाओं के प्रति सामाजिक सोच में परिवर्तन के द्वारा ही किया जा सकता है। प्रोफ़ेसर ममता राव जो कि इस विषय की विशेषज्ञ हैं ने पीसीपीएनडीटी कानून के प्रावधानों की वृहद व्याख्या की तथा न्यायपालिका की भूमिका की सराहना की तथा इस विषय पर जागरूकता पर बल दिया।सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री ऐश्वर्य प्रताप सिंह द्वारा बताया गया कि कोरोना काल में हमें वर्चुअल माध्यम से ही जागरूकता फैलानी होगी। यह कार्यक्रम सीएसजेएम यूनिवर्सिटी कानपुर व देश भर में कई छात्रों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव देखा गया।

 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages