इरफान ने विकास दुबे से संबंध के आरोपों का किया खंडन कहा जांच का सामना करने को लिए हूँ तैयार - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

27/07/2020

इरफान ने विकास दुबे से संबंध के आरोपों का किया खंडन कहा जांच का सामना करने को लिए हूँ तैयार


सोशल मीडिया में जब विकास दुबे का नाम शीशामऊ से विधायक इरफान सोलंकी के साथ जुड़ा तो विधायक ने इसका खंडन करते हुए कहा कि मैं आज तक कभी विकास दुबे से नहीं मिला मैं उस को पहचानता भी नहीं हूं  

कानपुर। 2 जुलाई की रात चौबेपुर थाना के अंतर्गत बिकरूं गांव में दुर्दांत अपराधी विकास दुबे ने पकड़ने आई पुलिस पर हमला कर 8 पुलिसवालों की हत्या कर दी थी जिसमें 7 पुलिसवाले घायल भी हुए थे यद्यपि विकास दुबे एनकाउंटर में ढेर हो चुका है लेकिन प्रतिदिन उसके नेताओं से और प्रशासनिक अधिकारियों से संबंधों का खुलासा हो रहा है सोशल मीडिया में जब विकास दुबे का नाम शीशामऊ से विधायक इरफान सोलंकी के साथ जुड़ा तो विधायक ने इसका खंडन करते हुए कहा कि मैं आज तक कभी विकास दुबे से नहीं मिला मैं उस को पहचानता भी नहीं हूं वह तो इतना बड़ा कांड होने के बाद मैंने उसके बारे में जाना जब उनसे विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई के संबंधों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया की जय बाजपेई का बड़ा भाई रजय बाजपेई  2007 से उनकी विधानसभा में उनकी पार्टी का मंडल अध्यक्ष था लेकिन 2016 के बाद बाजपेई  भाइयों ने मुझसे और समाजवादी पार्टी से नाता तोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया तब से उनका  रजय और जय सेकोई संबंध नहीं है मैं इस संबंध में किसी भी तरह की जांच का सामना करने के लिए तैयार हूँ यदि मेरा विकास दुबे से कोई संबंध निकलता है तो जो सजा दी जाएगी उसे मैं हंसते-हंसते कबूल कर लूंगा।

 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages