समाजसेवी की पहल पर अन्त्योदय सूची की घर-घर जाकर जांच शुरू - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

09/07/2020

समाजसेवी की पहल पर अन्त्योदय सूची की घर-घर जाकर जांच शुरू

 गरीबों के चेहरों पर आयी आशान्वित मुस्कान


 

कानपुर। बिल्हौर देहात ग्राम सभा के गरीब जनमानस के अधिकारों व सम्मान की लड़ाई आखिरकार बड़ी जद्दोजहत के बाद प्रारम्भ हो गयी। अन्त्योदय सूची में घुसे भृष्टाचार को पहचान कर और सूची में चयनित सक्षम व सम्पन्न लोगों की उपस्थिति के कारण गरीबों के अधिकारों का हनन होते देख बिल्हौर के युवा समाजसेवी अजयकान्त बाजपेयी ने अन्त्योदय सूची की जांच करवाने को लेकर बिल्हौर खण्ड विकास अधिकारी व बिल्हौर उपजिलाधिकारी महोदय से शिकायत की थी। आखिरकार समाजसेवी की लगातार अधिकारियों से गरीबों के अधिकारों की रक्षा के लिए लगाई गई गुहार की मेहनत अब रंग लाने लगी है क्योंकि बिल्हौर देहात की अन्त्योदय सूची की घर - घर जाकर जांच प्रारम्भ हो चुकी है जिससे सूची में भ्रष्टाचार के तहत घुसे सक्षम व सम्पन्न पात्रों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंचने लगी है, वो भी तब जब कि बिल्हौर देहात के अन्त्योदय सूची की जांच ग्राम विकास अधिकारी घर घर जाकर कर रहे हैं और जांच अधिकारी द्वारा वास्तविक धरातल पर सूची में चयनित व्यक्तियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए सभी के घरों की फोटो भी खींची जा रही हैं , व्यक्ति की वास्तविक आर्थिक स्थिति को पता करने में सहायक होगी।

अन्त्योदय सूची की जांच करने को लेकर घर घर जा रहे जांच अधिकारी व सहायक के साथ कुछ लोग अभद्रता से भी बात करने की शिकायतें भी आ रही हैं जिस पर समाजसेवी अजय कान्त बाजपेयी ने बताया कि अगर किसी भी व्यक्ति के द्वारा जांच अधिकारी के साथ ऐसा कुत्सित प्रयास किया जाएगा तो फिर उनके द्वारा ऐसे व्यक्तियों की शिकायत सक्षम अधिकारियों से अवश्य ही की जायेगी। बिल्हौर देहात के अन्त्योदय सूची की जांच प्रारम्भ होने से गरीबों के चेहरे खिल रहे है क्योंकि उन्हें आशा है कि इस बार उन्हें इस अन्त्योदय सूची में स्थान अवश्य ही मिलेगा।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages