सत्तर फीसद आइसक्रीम पार्लर वक्त से पहले हो गए बंद
कानपुर। जब से भारत में कोविड-19 महामारी के कारण लॉकडाउन लागू हुआ तब से सारा व्यापार बे पटरी हो गया है लॉकडाउन खत्म होने के बाद अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए उद्योग धंधों को गति प्रदान की गई लेकिन आइसक्रीम का धंधा पूरी तरह बे पटरी ही रहा क्योंकि जिस समय लॉकडाउन लागू हुआ वही समय आइसक्रीम के धंधे के उठने का समय होता है लेकिन ठंडी चीजों के सेवन से कोरोनावायरस के पुष्ट होने की खबरों के चलते आइसक्रीम का धंधा बैठ गया जो आज भी पिछले पैरों पर है आज हालत यह है के 70% आइसक्रीम कारोबार बर्बाद हो चुका है शादी विवाह होटल रेस्टोरेंट्स बैंक्वेट हॉल पार्टियां बंद हैं जबकि यहीं पर सबसे ज्यादा आइसक्रीम की मांग होती है एक आइसक्रीम निर्माता ने बताया कि वह किसानों से दूध लेते हैं लेकिन इस सीजन में आउटलेट में जो भी माल लिया सब बर्बाद हो गया 24 घंटे कोल्ड स्टोरेज के रेफ्रिजरेटर चलने के कारण भारी भरकम बिजली का बिल भी भरना पड़ा जबकि सरकार से किसी भी तरह की कोई मदद भी नहीं मिली हमारा धंधा पूरी तरह से चौपट हो चुका है हम उस दो राहे पर खड़े हो चुके हैं ना धंधा बंद कर सकते हैं क्योंकि हमें और कुछ आता नहीं और अगर यह धंधा चालू भी करते हैं तो इसमें प्रगति ना के बराबर है।

No comments:
Post a Comment