डीएम ने दिये जनपद में कोविड मरीजों की मृत्यु दर में बढ़ोतरी पर इसका मूक कारण जानने का निर्देश - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

10/07/2020

डीएम ने दिये जनपद में कोविड मरीजों की मृत्यु दर में बढ़ोतरी पर इसका मूक कारण जानने का निर्देश


कानपुर। सर्विलांस टीमें शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में  घर-घर जाकर सर्वे करेंगी उनके पास थर्मल स्कैनर , पल्स ओक्सीमीटर भी रहेगा, पल्स ओक्सीमीटर के बाद सैनेटाइजेशन का प्रयोग अवश्य किया जाये। टीमों द्वारा निरीक्षण के दौरान गांव, शहर में खासी , बुखार, सस्पेक्टेड लोगो के रिकार्ड रखने के निर्देश दिये। समस्त कोरोना पॉजीटिव मरीज जिन्होंने ने  कोरोना को हराया है उनको जिलाधिकारी की तरफ से पत्र भेजा जाये कि उन्होंने कोरोना पर विजय प्राप्त की है।जनपद में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की मृत्यु दर बढ़ने के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने उसकी जांच कराने के निर्देश दिये जिसमें अपर जिलाधिकारी आपूर्ति  बसन्त अग्रवाल तथा सीएमएस उर्सला के डॉ. शैलेन्द्र तिवारी जांच करेंगे। उक्त  निर्देश आज जिलाधिकारी डॉ0 ब्रह्म देव राम तिवारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक के दौरान व्यक्त किये।

जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त सर्विलांस टीम घर-घर जाकर सर्वे कर यह सुनिश्चित करे कि कितने लोग बीमार है, उनके क्या-क्या लक्षण है उसकी पूरी जानकारी रजिस्टर में पंजीकृत करे। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना पर विजय प्राप्त करने वाले समस्त मरीजों को जिला प्रशासन की तरफ से बधाई पत्र दिया जाये कि उन्होंने कोरोना पर विजय प्राप्त की है।  समीक्षा के दौरान उन्होंने यह पाया कि विगत दिनों से जनपद में कोविड पॉजीटिव मरीजों की मृत्यु दर में बढ़ोतरी हो रही है इसका मूक कारण जानने के लिए जिलाधिकारी ने आज अपर जिलाधिकारी आपूर्ति बसन्त अग्रवाल व सीएमएस उर्सला डॉ. शैलेन्द्र तिवारी को जांच कराने के निर्देश दिये कि बिंदुवार मरीज ट्रेस होने से भर्ती ईलाज की पूरी जांच करे किसी भी कीमत पर लापरवाही बर्दास्त नही की जायेगी।  उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि  प्राथमिकता के आधार  पर सभी गर्भवती महिलाओं की कोविड जांच करा ली जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि आशा बच्चे के जन्म से 5 वर्ष तक  प्रतिवर्ष बच्चे के जन्म दिन पर प्रशासन की तरफ से बधाई पत्र लेकर जाये।उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त सीएचसी, पीएचसी के एक किलो मीटर पहले रेडियम बोर्ड लगाया जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त स्वास्थ्य संविदा कर्मियों का बैंक से 100 रुपये वाला बीमा अवश्य करवा लिया जाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व वीरेन्द्र पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक शुक्ला तथा अन्य समस्त सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages