53 वर्षीय मौलाना मतीन उल हक उसामा कासमी की कोरोना से मौत - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

20/07/2020

53 वर्षीय मौलाना मतीन उल हक उसामा कासमी की कोरोना से मौत

मौलाना मतीन उल हक उसामा थे शहरकाजी व जमीयत उलमा के प्रदेश अध्यक्ष


कानपुर। शहरकाजी व जमीयत उलमा के प्रदेश अध्यक्ष 53 वर्षीय मौलाना मतीन उल हक उसामा कासमी की कोरोना से मौत हो गई। वह गुर्दे के संक्रमण, मधुमेह, थायराइड व निमोनिया सहित कई रोगों से पीडि़त थे। उनको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इलाज के दौरान दिल का दौरा पडऩे पर उन्हें शुक्रवार को हैलट के आइसीयू में रेफर कर दिया गया था। रात 2.30 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए उनको जाजमऊ स्थित जामा मस्जिद अशरफाबाद के बाहर कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।

शहरकाजी के इंतकाल की खबर सुनते ही देवबंद सहित पूरे देश के उलमा ने दुख जताया। मदरसा जामे उलूम में तालीम हासिल करने के बाद वह आलिम की पढ़ाई के लिए देवबंद चले गए। वह कई मदरसों में शिक्षक रहे। बाद में मस्जिद अशरफाबाद में जामिया महमूदिया अशरफुल उलूम की स्थापना की। जनवरी 2016 को शहरकाजी मुफ्ती मंजूर अहमद मजाहिरी ने अपना उत्तराधिकारी घोषित कर कार्यवाहक शहरकाजी बनाया। मौलाना उसामा दीनी तालीम के साथ आधुनिक विषय व कंप्यूटर शिक्षा के पक्षधर थे। वह अपने पीछे पत्नी, चार बेटे व एक बेटी को छोड़ गए हैं।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages