निगमीकरण के विरोध में कानपुर से दिल्ली तक आंदोलन चलाया जाएगा
कानपुर। ओ ई एफ गेट पर प्रदर्शन आयुध निर्माणियों के निगमीकरण एवं आरक्षित वर्ग कर्मचारियों को आरक्षण से वंचित किए जाने के विरोध में निगमीकरण विरोधी मोर्चे ने ओई एफ गेट पर प्रदर्शन किया कर्मचारी हाथों में तख्तियां लिए "निगमीकरण धोखा है, आरक्षण को रोका है ,निगमीकरण मुर्दाबाद, मुर्दाबाद "के नारे लगा रहे थे। निगमीकरण विरोधी मोर्चा के संयोजक एवं रिपब्लिकन मजदूर महासंघ (अठावले )के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पांडे ने कहा कि निगमीकरण के माध्यम से सरकार आरक्षित वर्ग कर्मचारियों को उनके आरक्षण के अधिकार से वंचित करने की साजिश कर रही है, जिसको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।सीधी भर्ती एवं अनुसूचित जाति/ जनजाति को प्रोन्नतियों में आरक्षण , संविधान के अनुसार चलाए जाने की मांग करते हुए निगमीकरण का विरोध किया गया ।
आगामी अगस्त माह में पूरे देश भर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी की जा रही है और फिर भी सरकार यदि न मानी तो निगमीकरण के विरोध में कानपुर से दिल्ली तक आंदोलन चलाया जाएगा ।
सियाराम मोर्चा के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री राष्ट्रीय प्रगतिशील प्रतिरक्षा कर्मचारी महासंघ ( एन पी डी ई एफ )ने कहा कि आरक्षण के अधिकार के लिए धरना एवं अनशन भी किया जाएगा। प्रदर्शन मे अरविंद शुक्ला ( टी यू सी सी ) अनुसूचित प्रतिरक्षा कर्मचारी एसोसिएशन के महामंत्री राकेश कुमार, द्रविड़ डिफेंस वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष रंजीत कुमार , रतन कुमार प्रचार मंत्री, सुभाष , अनित किशोर, जितेंद्र कुमार ,अशोक कुमार कोषाध्यक्ष , अनुपम कुमार मिश्रा , अभिमन्यु यादव , शादाब अहमद , श्रीदेव सिंह पूर्व कोषाध्यक्ष, श्रीपाल कुरील, राजेंद्र सोनकर आदि प्रमुख रहे।

No comments:
Post a Comment