कर्तव्यों के साथ अधिकारों के प्रति जागरुकता आवश्यक - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

16/07/2020

कर्तव्यों के साथ अधिकारों के प्रति जागरुकता आवश्यक

 

कानपुर। डीजी कॉलेज रासायन विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित जागरूकता वेबिनार, विषय-हमारा जीवन और हमारे अधिकार पर प्रोफेसर डॉ डीएनएनएस यादव के लखनऊ विश्वविद्यालय ने हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति हमेशा जागरूक रहना चाहिए। सजग रहे बिना अधिकारों की प्राप्ति संभव नहीं है। सिर्फ़ अधिकार क़िताबों तक सीमित नहीं होने चाहिए, प्रत्येक व्यक्ति को बराबरी का अधिकार अत्यंत आवश्यक है। प्रोफेसर राकेश चंद्रा लखनऊ विश्वविद्यालय ने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें। अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने से ही महिलाएं सबल और सक्षम हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि पुरुष व महिला दोनों वर्गों के समान विकास से ही समाज का विकास हो सकता है। सरकार लिंग के आधार पर कोई भेदभाव नहीं करती है। सभी को समान अवसर देती है। यही कारण है कि आज बेटियां पुरुषों के मुकाबले हर क्षेत्र में नाम कमा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने आपको सबल बनाएं और अपने अधिकारों की जानकारी रखें। कार्यक्रम का संचालन डॉ अर्चना दीक्षित ने अतिथियों का स्वागत प्राचार्या डॉ साधना सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन डॉ रचना प्रकाश द्वारा विभाग की डॉ अलका, डॉ शशि, डॉ प्रियदर्शनी, डॉ सोनिया तथा पूरे देश से 400 लोंगो ने भाग ले कर कार्यक्रम को सफ़ल बनाया।

 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages