कर सकते है कृषक भाई असली एवं नकली उर्वरकों की पहचान घरेलू स्तर पर स्वयं - डॉ. खलील - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

26/07/2020

कर सकते है कृषक भाई असली एवं नकली उर्वरकों की पहचान घरेलू स्तर पर स्वयं - डॉ. खलील


डॉक्टर खान ने बताया कि खेती-बाड़ी में उर्वरकों का अपना विशेष महत्व है इससे फसलों की उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिलती है

कानपुर।चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय  के कुलपति डॉक्टर डी.आर. सिंह द्वारा जारी निर्देश के क्रम में आज दिनांक 25 जुलाई को मृदा वैज्ञानिक एवं विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ खलील खान ने कृषक भाइयों को एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि असली एवं नकली उर्वरकों की पहचान घरेलू स्तर पर स्वयं कृषक भाई कर सकते हैं मृदा वैज्ञानिक डॉक्टर खलील खान ने बताया कि असली यूरिया के दाने सफेद चमकदार और एक समान आकार के होते हैं इसके दाने पानी में पूरी तरह घुल जाते हैं इसके घोल को छूने पर ठंडा महसूस होता है तो यह समझ लेना चाहिए कि यूरिया असली है। अथवा यूरिया के कुछ दानों को गर्म तवे पर रखने से दाने पिघल जाते हैं आंच को तेज कर दें तो इसका कोई अवशेष नहीं बचता है तो किसान भाई समझ लें की ये असली यूरिया है डॉक्टर खान बताया कि इसी तरह से डीएपी के कुछ दानों को हाथ में लेकर उसमें चूना मिलाकर मलने से यदि उसमें तेज गंध आने लगे और सूंघना मुश्किल हो जाए तो समझ ले कि डीएपी असली है दूसरी विधि में डीएपी के कुछ दानों को गर्म तवे पर रखें तवे पर दाने अपने आकार से फूल जाते हैं तो समझे कि यह असली डीएपी है इसी प्रकार से पोटाश के कुछ दानों को नम करें ऐसा करने पर यह यह दाने आपस में नहीं चिपकते हैं तो असली है दूसरी विधि में पोटाश को पानी में घोलने पर इसका लाल भाग पानी के ऊपर तैरता रहता है डॉक्टर खलील खान ने बताया कि इसी प्रकार जिंक सल्फेट को डीएपी के घोल में मिलाने से थक्केदार अवच्छेप बन जाता है तो समझ ले कि असली है इसी प्रकार सुपर फास्फेट उर्वरक की भी पहचान करने इसके कुछ दानों को गर्म तवे पर रखें और यदि यह नहीं फूलते हैं तो असली हैं  डॉक्टर खान ने बताया कि खेती-बाड़ी में उर्वरकों का अपना विशेष महत्व है इससे फसलों की उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिलती है उन्होंने किसान भाइयों से अपील की है कि वे उर्वरक खरीदते समय उर्वरक विक्रेता से रसीद अवश्य ले लें।

 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages