फोटोग्राफी, कीजिए मिलेगी जगह डाक टिकट पर डाक विभाग की अनूठी पहल - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

25/07/2020

फोटोग्राफी, कीजिए मिलेगी जगह डाक टिकट पर डाक विभाग की अनूठी पहल


डाक विभाग की अनूठी पहल स्वतंत्रता दिवस- डाक टिकट डिजाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन 


भारतीय डाक विभाग ने स्वतंत्रता दिवस-2020 पर डाक टिकट डिजाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया है। 'यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स इन इंडिया (कल्चरल)' थीम पर फोटोग्राफ चयनित होने पर स्वतंत्रता दिवस पर जारी होने वाले डाक टिकट में विजेता को स्थान मिलेगा। यदि आप फोटोग्राफी का शौक रखते हैं तो आप द्वारा लिया गया फोटो भी डाक टिकट पर स्थान पा सकता  है। डाक विभाग राष्ट्रीय स्तर पर इस वर्ष “यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स इन इण्डिया (कल्चरल)” थीम पर डाक टिकट डिजाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है, जिस पर एक फोटोग्राफ खींचकर ‘माईगव पोर्टल’ पर अपलोड करना है। सर्वश्रेष्ठ चयनित प्रविष्टि को स्वतंत्रता दिवस-2020 पर डाक टिकट के रूप में जारी किया जायेगा। फोटो को 27 जुलाई तक अपलोड किया जा सकता है।  उक्त जानकारी लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने दी। डाक विभाग की अनूठी पहल : 'यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स इन इण्डिया (कल्चरल)' थीम पर कीजिये फोटोग्राफी, चयनित होने पर 'स्वतंत्रता  दिवस' पर जारी होने वाले डाक टिकट में मिलेगा स्थान  डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भारत का कोई भी नागरिक भाग ले सकता है। यह प्रतियोगिता सभी आयु वर्ग  के लोगों के लिए खुली हुई है। सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा।  प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार क्रमश: 50 हजार, 25 हजार और 10 हजार राशि की है। इसके अलावा 5 हजार रूपये के पाँच प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिए जायेंगे।  डाक निदेशक श्री यादव ने बताया कि, इस प्रतियोगिता में सिर्फ मौलिक प्रविष्टि को ही स्वीकार किया जायेगा। प्रविष्टि के साथ ही हस्ताक्षरित अंडरटेकिंग भी देनी होगी कि यह फोटोग्राफ मौलिक है और इसमें कोई कॉपीराइट मुद्दा नहीं शामिल है। प्रविष्टि के साथ फोटोग्राफ के विषय में 50 से 60 शब्दों में संक्षिप्त जानकारी भी देनी होगी। डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि प्रत्येक प्रविष्टि के साथ नाम, उम्र, लिंग,राष्ट्रीयता, पिनकोड सहित पूर्ण आवासीय पता, फोन/मोबाईल नंबर,  ई-मेल, इमेज क्लिक की जाने की तारीख मय विवरण और कैमरा मॉडल भी अपलोड करना होगा।


 


 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages