यूनियन, संघ पदाधिकारियों ने निगमीकरण विरोधी संयुक्त मोर्चे क़े तहत की बैठक - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

23/07/2020

यूनियन, संघ पदाधिकारियों ने निगमीकरण विरोधी संयुक्त मोर्चे क़े तहत की बैठक


कानपुर। ओईएफ फूलबाग कानपुर में  निगमीकरण विरोधी संयुक्त मोर्चे क़े तहत किला मजदूर यूनियन, इंप्लाइज यूनियन और ओईएफ मजदूर संघ क़े पदाधिकारियों की एक अहम बैठक आहूत की गई। जिसकी अध्यक्षता बीपीएमएस क़े नगर संयोजक रामशंकर विश्वकर्मा ऩे की। बैठक में सभी ने आयुध निर्माणियों क़े  निगमीकरण क़े विरोध में केंद्र सरकार क़े खिलाफ आंदोलन को और तेज गति देने पर चर्चा की ताकि निगमीकरण की तरफ तेजी से कदम बढ़ा रही केंद्र सरकार को रोका जा सके। सभी नेताओं ऩे केंद्र सरकार द्वारा कोविड-19 की आड़ में आयुध निर्माणियों का निगमीकरण करने कै फैसले को देश की सुरक्षा क़े साथ खिलवाड़ बताते हुए सर्व सम्मति से  27 जुलाई को ओईएफ फूलबाग़ मुख्य द्वार पर निगमीकरण का पुतला फूंकने पर सहमति जतायी। साथ ही केंद्र सरकार की मजदूर व जनविरोधी नीतियों क़े खिलाफ बड़े स्तर पर आंदोलन करने क़े साथ जनता को भी जागरूक करने पर जोर दिया। आज की बैठक में मुख्य रूप से पी.क़े. चटर्जी, अरविंद द्विवेदी, देवेंद्र शर्मा, समीर बाजपेई, योगेंद्र चौहान, शिवकुमार सिंह, जमालुद्दीन, जफर अहमद, रामशरण त्रिपाठी, अनिल वर्मा, रामशंकर विश्वकर्मा, पुनीत गुप्ता आदि मौजूद रहे।

 

 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages