तीज महोत्सव में महिलाओं ने की बढ़-चढ़कर भागीदारी हरियाली का संदेश देने वाला किया श्रंगार - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

25/07/2020

तीज महोत्सव में महिलाओं ने की बढ़-चढ़कर भागीदारी हरियाली का संदेश देने वाला किया श्रंगार


कानपुर। हरियाली तीज महोत्सव में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। हरियाली से ओतप्रोत सोलह श्रंगार में महिलाएं भी पर्यावरण में डूबी नजर आईं।महिलाओं ने समापन सत्र में महिलाओं ने वृक्षारोपण पर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को पेड़ काटने से रोकने के लिए जागरूक किया।वहीं खुशबू वेलफेयर सोसाइटी की महिलाओं ने पशुपति नगर तीन मंदिर पार्क नौबस्ता में हरियाली तीज पर हरे रंग की वेशभूषा पहनते हुए हरियाली का संदेश देने वाला श्रंगार किया। इस दौरान उन्होंने झूलोत्सव का आनंद भी उठाया। इस दौरान सभी महिलाओं ने एक साथ पर्यावरण को संरक्षित व सुरक्षित करने का संकल्प लिया, साथ ही उन्होंने पौधरोपण करने के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ समिति के प्रत्येक सदस्य को कम से कम 2 पौधों का रोपण करने का संकल्प दिलाया।समारोह के दौरान संस्थान की प्रबंधक चंद्र लता मिश्रा, उपाध्यक्ष स्नेह लता शुक्ला, खुशी मिश्रा, कल्पना दीक्षित, मीना अवस्थी, रेणु कनौजिया, शिवांगी गुप्ता, पलाक वर्मा सहित अन्य सदस्यों की मौजूदगी रही। जिन्होंने हर संभव पर्यावरण के संरक्षण के लिए हरसमय सहयोग करने की बात कही।


नारी शक्ति वूमेन एम्पावर संस्था की महिलाओं ने मनाया तीज उत्सव

 


कानपुर। महिलाओं के लिए सावन के सबसे खास त्योहार हरियाली तीज पर कोरोना ने ग्रहण लगा दिया है। शारीरिक दूरी को लेकर ज्यादातर महिला संगठनों ने त्योहार पर होने वाले कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया। वहीं कई महिला संगठनों ने ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के जरिये तीज मनाने का फैसला लिया। तीज पर ऑनलाइन उत्सव में प्रतियोगिताओं का आयोजन इमैक समिति की ओर से किया गया।

             नारी शक्ति वूमेन एम्पावर समिति की कविता दीक्षित ने बताया कि समिति की सभी महिलाओं ने घर पर रहकर ही तीज मनाने का निर्णय लिया। कोरोना से बचाव के लिए सावधानियां बरतना और सुरक्षित रहना अति आवश्यक है। कोविड-19 के चलते इस बार समूह में लोकगीतों पर नाच-गाना नहीं हुआ। इसलिए अपने घरों में ही सबने तीज मनाने की तैयारी की। खुले में झूला झूलने की बजाय घर के प्रांगण में झूला डालकर तीज के रिवाज को पूरा किया गया। सबको यह समझने की जरूरत है कि जिंदगी सुरक्षित रही तो सभी त्योहारों की रौनक फिर से लौट आएगी। तीज उत्सव में सभी महिलाओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन ऑनलाइन वेबिनार के माध्यम से किया। इस मौके पर सुनीता चौधरी, मोनिका सविता, रेनू वर्मा,तनुज पंकज, संध्या शर्मा, प्रभा पाण्डेय, संध्या पाण्डेय, तनिष्का चौधरी मौजूद रही।

 


No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages