आई जी से मिले अमिताभ इरफान अपहरण संजीत यादव के मामले में की बात - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

22/07/2020

आई जी से मिले अमिताभ इरफान अपहरण संजीत यादव के मामले में की बात



  • आईजी से कहा जल्द से जल्द अपहृत को सकुशल बरामद करने को / विधायकों ने आई जी से पुलिस की कार्यवाही में गलती कहां हुई इसकी हो जांच


कानपुर। सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने विधायक इरफान सोलंकी के साथ आई.जी. कानपुर मोहित अग्रवाल से मिलकर बर्रा से अपहृत लैब टैक्शियन संजीत यादव के मामले में बात की। एवं आईजी से जल्द से जल्द अपहृत को सकुशल बरामद करने को कहा। पिछले दिनों लैब टेक्नीशियन संजीत यादव का अपहरण हो गया था अपहरणकर्ताओं ने परिवार से 30 लाख की फिरौती मांगी थी इस पर परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने परिवार वालों को सलाह दी कि 30 लाख देकर संजीत को छुड़ा लें परिवार वालों ने पुलिस के निर्देशन में अपहरणकर्ताओं कोतीस लाख  रुपए से भरा बैग सौंप दिया था लेकिन संजीत वापस नहीं आया इस मामले में बर्रा एसएचओ की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर एसएसपी ने बर्रा एसएचओ को निलंबित कर दिया है  विधायकों ने आई जी से पुलिस की कार्यवाही में गलती कहां हुई इसकी जांच करके अपहृत को सकुशल बरामदगी करवाने और उसके धन को वापस करवाने तक इस अभियान का संचालन करने का आग्रह किया जिस पर उन्होंने आश्वस्त किया  कि वह कल से स्वयं जाकर  पूरे मामले को देखेगें। इसके बाद एस.टी.एफ., एस.ओ.जी. की टीम लगाकर  जल्द से जल्द मामले का खुलासा करेंगे।  इस अवसर विधायकों के साथ  नीरज सिंह, सरताज अनवर, सर्वेश यादव, शकील, शाकिब मिस्बाह आदि लोग मौजूद रहे।

 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages