कोरोना बढ़ते मामलों पर सुरेंद्र मैथानी ने जताई चिंता स्थिति कही हाथ से न निकल जाये - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

20/07/2020

कोरोना बढ़ते मामलों पर सुरेंद्र मैथानी ने जताई चिंता स्थिति कही हाथ से न निकल जाये


कानपुर। कोरोना के बेतहाशा बढ़ते मामलों के बीच अब जनप्रतिनिधियों को भी एहसास होने लगा है कि स्थिति कही हाथ से न निकल जाये इसके चलते भाजपा विधायकसुरेंद्र मैथानी ने इस बात पर चिंता जताई है  कि शहर में कोरोना अपनी चेन बनाने में कामयाब हो रहा है। विधायक ने डीएम को पत्र भेजकर शहर में कम से कम 14 दिन का लॉकडाउन करने को कहा है।

 पहले जून और फिर उसके बाद जुलाई में जिस तरह से शहर में कोरोना का हमला हुआ है, उससे अब ​हर किसी के माथे पर चिंता की लकीरें खिंचती जा रही हैं। सीएमओ की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले दो दिनों में रोज शहर से एक सैकड़ा से अधिक मरीज सामने आए हैं। मंत्री कमल रानी वरूण भी कोरोना पॉजीटिव आ चुकी है। ऐसे में अब हर तरफ चिंता बढ़ती जा रही है। डीएम को भेजे गए पत्र में विधायक सुरेंद्र मैथानी ने शहर की ​जनता के मन में बढ़ रही चिंता का भी जिक्र किया है। 14 दिन का लॉकडाउन लगाने के साथ ही विधायक ने कुछ सुझाव भी दिए हैं। इसमें कहा गया है कि यदि संभव हो तो लेवल 1 और 2 के मरीजों को रखे जाने का स्थान बता दिया जाए। जिससे वह स्वयं के साधन से वहां पर पहुंच जाएं। इसके अलावा लेवल 3 के मरीजों का एंबुलेंस से ले जाने की पहले जैसी व्यवस्था लागू हो। मौजूदा हालातों पर चिंता जताते विधायक ने कोरोना की चेन तोड़ने के लिए आवश्यक कदम तुरंत उठाने को कहा है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages