आगे कुछ दिन शहर के लिए बेहद गंभीर कोरोना से मृत्यु दर 5.99 - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

30/07/2020

आगे कुछ दिन शहर के लिए बेहद गंभीर कोरोना से मृत्यु दर 5.99


 


  • हर में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 111 पर रहा जो  तक 187 हो गया है। मृत्युदर चार से नीचे रही लेकिन दस दिनों में वह छह प्रतिशत के करीब पहुंच गई है


कोरोना संक्रमण से शहर के मौतों का आंकड़ा बिगड़ गए हैं। दस दिनों में शहर में कोरोना से मृत्युदर 5.99 पर पहुंच गई है। इतनी तेजी से देश में कहीं भी मृत्युदर नहीं बढ़ रही है। साथ ही पिछले दस दिनों से शहर में 21 फीसदी की दर से कोरोना मरीजों में इजाफा हो रहा है। सीएमओ ने भी माना है कि आगे कुछ दिन शहर के लिए बेहद गंभीर हैं। इसलिए उन्होंने शहरियों से अपील की है कि कोरोना से बचने के अनुदेशों का पालन करें।

स्वास्थ्य विभाग ने सैम्पलिंग बढ़ाई है इसलिए कोरोना पॉजिटिव केसों में लगातार वृद्धि हो रही है। दस दिन पहले यानी 17 जुलाई को शहर में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 111 पर रहा जो  तक 187 हो गया है। मृत्युदर चार से नीचे रही लेकिन दस दिनों में वह छह प्रतिशत के करीब पहुंच गई है। साथ ही दस दिनों में 1135 कोरोना के एक्टिव केसों के मिलने से रोज का कोरोना मीटर 21 फीसदी पर आ गया है। संक्रमितों की भीड़ से ही स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ती जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages