प्रदेश में जंगल राज कायम प्रदेश में बढ रहे अपराध के विरोध में दिया धरना ( राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ) - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

27/07/2020

प्रदेश में जंगल राज कायम प्रदेश में बढ रहे अपराध के विरोध में दिया धरना ( राष्ट्रीय विकलांग पार्टी )



  • मुख्यमंत्री को शहीद पुलिस जवानों, संजीत यादव अपहरण हत्या काण्ड और प्रदेश में बढ रहे अपराधों की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से त्याग पत्र दे देना चाहिए

  •  अपराधी, नेता, अधिकारी गठजोड़ के कारण बढ रहा अपराध - वीरेन्द्र कुमार


 

कानपुर। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने आज उत्तर प्रदेश में बढ रहे अपराध के विरोध में शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में धरना देकर मुख्यमंत्री से त्याग पत्र की मांग किया |कानपुर मे संजीत यादव हत्याकांड से कानून व्यवस्था की पोल खुल गयी है। धरने को सम्बोधित करते हुए  राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा की उत्तर प्रदेश में जंगल राज कायम है आम नागरीकों में असुरक्षा की भावना पैदा हो गयी है। अपराधी, नेता, अधिकारी गठजोड़ के कारण अपराधी फल फूल रहे है। वीरेन्द्र कुमार ने कहा की मुख्यमंत्री को शहीद पुलिस जवानों, संजीत यादव अपहरण हत्या काण्ड और प्रदेश में बढ रहे अपराधों की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से त्याग पत्र दे देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया की सभी बडी राजनैतिक पार्टीयां भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा, जे डी यू , आर जे डी अपराधियों की संरक्षक बनी हुई है। उत्तर प्रदेश सहित देश में भय का माहौल है। वीरेन्द्र कुमार ने मांग किया की अपराधी, नेता, अधिकारी गठजोड़ मे शामिल सभी को कठोर सजा मिलनी चाहिए। जिससे अपराधिक घटनाओं पर रोक लगे। आज के धरने में राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार के अलावा अल्पना कुमारी, राहुल कुमार, अरविन्द सिंह, दिलिप कुमार, आनन्द तिवारी, राज कुमार, सत्य प्रकाश शुक्ला, अनन्त तिवारी, बंगाली वर्मा, सचिन कुमार गुप्ता, जौहर अली आदि शामिल थे।             8-मायलन ने भारत में डेसरेमब्रांड नाम से रेमडेसिविर की आपूर्ति शुरू की

कानपुर। वैश्विक दवा कम्पनी मायलन ने आज भारतीय बाजार में डेसरेम ब्रांड नाम से रेमडेसिविर उतारने की घोषणा की ताकि कोरोनावायरस 2019 (कोविड-19) महामारी का अत्यंत आवश्यक इलाज आसान हो और इलाज की कमी पूरी की जा सके। अस्पताल में भर्ती ऐसे वयस्कों और बच्चों के इलाज के लिए इसे मंजूरी दी गई है जो कोविड -19 के संदिग्ध या लैबोरोटरी से प्रमाणित मरीज हैं और जिनमें बीमारी के गंभीर लक्षण हैं। इसके साथ कम्पनी ने 24/7 हेल्पलाइन भी शुरू की है ताकि मरीज और स्वास्थ्य सेवा कर्मी रेमडेसिविर और उसकी उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें।मायलन ने अपनी जेनेरिक दवा रेमडेसिविर डेसरेम का पहला बैच बाजार में उतार दिया है और दवा की बढ़ती मांग देखते हुए पूरे देश में इसकी आपूर्ति बढ़ाएगी। मरीज और स्वास्थ्य सेवा कर्मी 24/7 राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर,+91.78299.80066 पर कॉल कर भारत में डेसरेम की उपलब्धता के बारे में जानकारी ले सकते हैं। अध्यक्ष, भारत और उभरते बाजार, राकेश बमजई ने कहा: “पूरे भारत में बढ़ते कोविड-19 के मामले देखते हुए मायलन ने इस महामारी से लड़ने की ठान ली है। डेसरेम के लांच और हमारे राष्ट्रीय 24/7 कोविड-19 हेल्पलाइन की शुरुआत के साथ हमारा लक्ष्य कोविड-19 के गंभीर लक्षण वाले वयस्कों और बच्चों के इलाज में अत्यंत महत्वपूर्ण दवा सुलभ कराना है। मायलन में हमारी यह आस्था है कि दुनिया को बेहतर बनाने में मदद करना हमारी जिम्मेदारी है और वर्तमान में पूरी मायलन टीम तेजी से मरीजों के इलाज की दिशा में बढ़ रही है और हमें दुनिया को बेहतर बनाने के लिए लोगों को बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करना है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages