मास्क न लगाये सवारियों को अपने वाहन मे न बैठाये - अंनत राम बाजपेई - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

15/07/2020

मास्क न लगाये सवारियों को अपने वाहन मे न बैठाये - अंनत राम बाजपेई


कानपुर। टैम्पो, आटो टैक्सी संस्थाओं के पदाधिकारियों की एक बैठक आवास विकास कल्यानपुर स्थिति अंनतराम बाजपेयी के निवास पर टैम्पो टैक्सी महासमिति उ०प्र० के प्रांतीय अध्यक्ष श्री अंनत राम बाजपेई की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुयी । बैठक मे कोरोना संक्रमण के विस्तारिकरण को रोकने के लिए उ०प्र० के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सप्ताह मे दो दिन का शनिवार और रविवार को लाँकडाउन लगा कर की गयीं बन्दी का स्वागत किया गया। बैठक मे सभी टैम्पो आटो चालकों, मालिकों से निर्धारित सवारियों को बैठाने और मास्क न लगाये सवारियों को अपने वाहन मे न बैठाने को कहा गया। टैम्पो आटो चालको को पार्किंग स्थलों पर नम्बर लगा कर अपने वाहन मे ही बैठने को कहा गया बेवजह एकत्रित होने से मना कर 2 गज की दुरी का पालन करने को कहा गया। बैठक मे नगर आयुक्त नगर निगम से भी माँग की गयीं कि टैम्पो आटो पार्किंग स्थलों पर नियमित सफाई करवाई जाये और सेनिटाइजेशन करवाया जाये। बैठक मे मुख्य रूप से अंनत राम बाजपेई, सुरजीत सिंह, रकेश मिश्रा, धर्मेंद्र पाण्डेय, मनोज तिवारी, सूरज सिंह, अरुण अवस्थी, रामकिशन यादव, ओमप्रकाश अग्निहोत्री, सुधान पाण्डेय, विजय बहादुर सिंह धर्मेश नाथ सिंह, सुनील त्रिवेदी, मनोज त्रिवेदी, अशोक पासवान आदि उपस्थित रहे।

 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages